Connect with us

BIHAR

पटना में स्कूलों के समय–सारणी में किया गया बदलाव, जानिए कब से होगी पढ़ाई

Published

on

WhatsApp

वर्तमान में बिहार में गर्मी काफी अधिक बढ़ने के साथ ही लू भी चलने लगी है। बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका असर न पड़े इसके लिए पटना के स्कूलों के समय–सारणी में कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव में जिले के सभी स्कूलों में पढ़ाई का कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होगा। शुक्रवार के दिन पटना जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी डीएम को सतर्कता बरतने के साथ ही अन्य जरूरी फैसले लेने का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस नए समय–सारणी का सभी स्कूलों द्वारा पालन किया जाएगा। सभी सरकारी और निजी स्कूल को नए टाइम टेबल के अनुसार खोला जाएगा।मौसम विभाग ने बताया कि विगत कुछ दिनों से बिहार के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बिहार राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री के आस–पास दर्ज किया गया जिससे लू जैसे हालात उत्पन्न हुए हैं। इस आदेश को सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू किया जाएगा। बिहार में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीएम नितीश कुमार जी के द्वारा आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। मौसम विभाग द्वारा काफी वक्त पहले ही तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई थी।

आपदा विभाग द्वारा इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार के सभी जिलाधिकारियों को चेतावनी दी गई है। आपदा विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आम लोगों को जागरूक करने का सलाह दिया गया ताकि आम नागरिकों द्वारा सतर्कता बरती जाए। सभी डीएम के लिए आपदा विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश में सार्वजनिक स्थलों पर पेजयल की व्यवस्था, लू से बीमार लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्था करने को कहा गया है।