Connect with us

BIHAR

पटना में किया जाएगा विस्तार कार्य, शेरपुर से कच्ची दरगाह तक बसाया जाएगा मुख्य शहर, ये है तैयारी

Published

on

WhatsApp

खबर के अनुसार पटना का विस्तार किया जाएगा जिसके अंतर्गत शेरपुर से कच्ची दरगाह तक 36 किमी क्षेत्र में शहर को बसाया जाएगा। वहीं शेरपुर से कच्ची दरगाह तक 22 लेन के चार नए पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके पश्चात उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी और कम हो जाएगी। इसके साथ ही पटना का और विस्तार होगा। वर्तमान में दानापुर से मारूफगंज तक 25 किमी में क्षेत्र में मुख्य शहर है। वहीं दानापुर से शेरपुर तक 8 किमी की दूरी में ग्रामीण क्षेत्र है। दूसरी ओर मारुफगंज से निर्माण हो रहे कच्ची दरगाह पुल तक 3 किमी दूरी में घनी आबादी है। इसके बावजूद यहां शहरी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

चार पुलों के निर्माण हेतु दस वर्षों का समय निर्धारित किया गया है। इन चारों पुलों के निर्माण कार्य के समाप्ति तक शेरपुर से दानापुर तक आठ किमी क्षेत्र में शहर बसाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही मारुफगंज से कच्ची दरगाह तक तीन किमी क्षेत्र में भी घनी आबादी के साथ शहर बसाने का कार्य किया जाएगा। इस प्रकार शहर का विस्तार होना निश्चित है।

शेरपुर से कच्ची दरगाह तक की कुल दूरी 36 किमी है। वहीं गंगा नदी पर 22 लेन वाले विभिन्न चार पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इन पुलों के निर्माण के लिए कुल 15 हजार 982 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत दो वर्ष पूर्व की गई थी। इसके अलावा इन पुलों का निर्माण कार्य कई एजेंसी द्वारा विभिन्न चरणों में किया जा रहा है।

पटना जिले के शेरपुर से सारण जिले के दिघवारा तक छह लेन पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 6 लेन वाली इस पुल की लंबाई 15 किमी है। इस पुल के निर्माण पर कुल 7 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। इस पुल का निर्माण पटना रिंग रोड के अंतर्गत किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर शेरपुर से दिघवारा सेतु से 11.1 किमी पूरब की ओर दीघा–सोनपुर सेतु पुल का निर्माण किया जाएगा। 6 लेन वाली दीघा–सोनपुर सेतु पुल की लंबाई 6.97 किमी है। इस पुल के निर्माण पर 2 हजार 200 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस पुल का निर्माण पटना-बेतिया नेशनल हाईवे के अंतर्गत किया जाएगा। इस पुल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है।