Connect with us

BIHAR

पटना में एक और नए सिक्स लेन पुल का होगा निर्माण, जाने निर्माण कार्य पूर्ण करने की डेडलाइन

Published

on

WhatsApp

पटना में वाहनों के दवाब को देखते हुए जेपी सेतु और गांधी सेतु का निर्माण किया गया। इसके पश्चात अब एक और सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है जिससे यातायात सुलभ हो सके। दीघा सेतु के समानांतर 40 मीटर चौड़ी इस सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य को पूरा कर केंद्रीय टीम द्वारा इसकी रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंप दी गई है। इसके निर्माण के पश्चात उत्तर बिहार से पटना आने के लिए लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी। साथ ही जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

जेपी सेतु और गांधी सेतु से भारी वाहनों के दबाव को कम करने हेतु इस नए सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए लगभग 2200 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इस पुल के निर्माण कार्य को अक्टूबर महीने में शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए साढ़े तीन वर्ष का समय दिया गया है। जेपी सेतु के समानांतर 4.5 किमी लंबे इस पुल का निर्माण केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय की ओर से कराया जाएगा।

जेपी सेतु के पश्चिमी हिस्से में 180 मीटर की दूरी से दीघा से सोनपुर की ओर सड़क पुल का निर्माण किया जाना है। इस पुल पर रेलवे का ट्रैक नहीं होगा। जेपी सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और इसका असर पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए
उत्तर बिहार जाने वाले भारी वाहनों के लिए मंत्रालय द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है।

इस सिक्स लेन पुल के निर्माण कर पश्चात बिहार में व्यवसाय की संख्या में वृद्धि होगी। इस पुल को व्यावसायिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मार्ग की मदद से किसान अपने उत्पादों को यहां लाकर बड़ी मंडी में बेच सकेंगे। इससे उनके आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।