Connect with us

BIHAR

पटना–बलिया के लोगों को परिवहन निगम की तरफ से नई सौगात, जल्द शुरू होगा बसों का परिचालन

Published

on

WhatsApp

परिवहन निगम की तरफ से पटना और बलिया के लोगों को एक नई सौगात दी गई है। इन दोनों शहरों के मध्य अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। परिवहन निगम द्वारा इसके संबंध में योजना बनाई जा रही है। वहीं बक्सर-भरौली पुल जर्जर होने की वजह से दोनों शहरों के बीच आवागमन बंद था। इसके फलस्वरूप यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पटना और बलिया के बीच संपर्क स्थापित के लिए बस के रूट और अन्य विषयों पर बातचीत की जा रही है। काफी जल्द ही इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बक्सर–भरौली वाया बलिया का रूट बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क स्थापित के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह रूट दोनों राज्यों के मध्य में स्थित है। इसी रास्ते के माध्यम से यात्री लोग बक्सर होकर उत्तर प्रदेश के बलिया जिला होते हुए वाराणसी तक जाते हैं। लगभग तीन वर्ष पूर्व पटना और बलिया के मध्य अतंरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत की गई थी। परंतु उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित बक्सर-भरौली पुल की स्थिति दयनीय हो गई जिसके फलस्वरूप दोनों शहर के बीच आवागमन बंद हो गया।

पटना के लिए कोई भी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से बलिया के लोगों को हाजीपुर या बक्सर होकर यात्रा करनी पड़ती है। इसकी वजह से समय के साथ अधिक पैसे भी खर्च होते हैं। यह दोनों शहर दो राज्यों के बीच संपर्क स्थापित करने का कार्य करती है। पटना और बलिया के लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

पटना और बलिया के बीच रेल या बस सेवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से यहां के लोगों को सफर करने के लिए प्राइवेट वाहनों का उपयोग करना पड़ता है। इससे उन यात्रियों को काफी दिक्कतें भी होती है। यहां लोगों का कहना है कि प्राइवेट वाहन क्षमता से अधिक सवारी भर लेते हैं। साथ ही उन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जाता है। पटना से बलिया के बीच रोडवेज बसों का परिचालन होने से यहां के लोगों को इन मुश्किलों का सामना करने में आसानी होगी। इसको लेकर दोनों शहरों के परिवहन विभाग सक्रिय हो गए हैं।