Connect with us

BIHAR

पटना के साथ बिहार के विभिन्न हिस्सों में बारिश, कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी, वज्रपात की संभावना

Published

on

WhatsApp

पूरे बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव देखा जा रहा है। बुधवार के दिन सुबह के समय में बिहार के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। इन जिलों में बक्सर, पटना, भोजपुर, सिवान, गोपालगंज, कैमूर, समस्तीपुर, रोहतास, वैशाली, मुजफ्फरपुर, नालंदा शेखपुरा, सहरसा, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद और सारण जिला शामिल है। वहीं बिहार बॉर्डर के पास बसे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बिहार के विभिन्न जिलों में अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, भारी बारिश के लिए औरेंज अलर्ट और मध्‍यम दर्जे की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार में वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है।

आज के दिन पूर्वी और पश्‍च‍िमी चंपारण में अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर में भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना के साथ बिहार के 23 जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

मंगलवार के दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदा बांदी हुई जिसकी वजह से पटना के तापमान में गिरावट हुई है। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रोहतास का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक वर्षा 152.4 मिमी हुई है।

पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक उत्तर पूर्व राजस्थान, उत्तर हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होते हुए समुद्रतल से गुजर रही है। इसके प्रभाव से बिहार में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं मंगलवार के दिन पटना से सटे बिहटा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बिहटा, जहानाबाद, नालंदा समेत उत्तर बिहार के जिलों में वर्षा दर्ज की गई।

बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसमें से फारबिसगंज में 152.4 मिमी बारिश हुई है। वहीं ठाकुरगंज में 124.8 मिमी, अगवानपुर (सहरसा) में 46.3 मिमी, भीमनगर (सुपौल) में 36.6 मिमी बारिश, दिनारा (रोहतास) में 36.2 मिमी, बरौनी (बेगूसराय) में 31.8 मिमी, माधोपुर (मधुबनी) में 28.8 मिमी, कटिहार में 25 मिमी, पूर्णिया में 23.6 मिमी, वाल्मीकि नगर में 19.6 मिमी, मुजफ्फरपुर में 6 किया गया, भागलुपुर में 3.6 मिली और दरभंगा में 2.8 दर्ज किया गया।

बिहार के औरंगाबाद जिले का तापमान 37.9 डिग्री, गया में तापमान 37 डिग्री, पटना में 33.4 डिग्री, वैशाली का तापमान 31.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर का तापमान 28.8 डिग्री, दरभंगा का तापमान 28.2 डिग्री भागलपुर में 31.2 डिग्री और समस्तीपुर का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार के दिन सुबह में ठनका गिरने की वजह से बक्‍सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर पंचायत अंतर्गत चिकनी गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बुद्धिराम राम नामक एक युवक उसकी चपेट में आ गया। उसका उपचार स्थानीय पीएचसी पर चल रहा है। वहीं खबर के अनुसार मंगलवार के दिन संध्या में नियाजीपुर में ठनका गिरने से स्थानीय राम जानकी मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।