Connect with us

BIHAR

नेशनल हाईवे–31 पर जुबली पंप से हर–हर महादेव चौक तक ग्रीन बेल्ट का होगा विकास

Published

on

WhatsApp

ख़बर के अनुसार जुबली पंप से हर–हर महादेव चौक तक बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के नजदीकी क्षेत्रों का ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित होगा। इसके लिए स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को एक अनुरोध पत्र भेजा गया। इस अनुरोध पत्र में उन्होंने NHI से अनापत्ति पत्र की मांग की है। अनापत्ति पत्र मिलने के पश्चात बरौनी रिफाइनरी की मदद से उक्त क्षेत्र का विकास ग्रीन बेल्ट के रूप में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सिमरिया से खगड़िया के बीच फोर-लेन के निर्माण के समय सड़क चौड़ीकरण के लिए बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के पास सड़क किनारे लगे पेड़ो को काटना पड़ा था। वहीं फोरलेन निर्माण के बाद इस स्थान पर सर्विस लेन और रिफाइनरी टाउनशिप की दीवार के बीच 35 से 40 फीट चौड़ी जमीन पर अवैध अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न हो गई है।

अतिक्रमण से छुटकारा पाने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय से ग्रीन बेल्ट विकसित के लिए एनओसी की मांग की गई थी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा ग्रीन बेल्ट के विकास के लिए एनओसी दे दिया गया है। वहीं बरौनी रिफाइनरी द्वारा अपने सीएसआर फंड से इसमें सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बरौनी टाउनशिप दीवार का फेंसिंग कर पौधे लगाकर उसे पार्क के रुप में विकसित किया जाएगा। इसकी वजह से लगभग 3 किमी लंबी क्षेत्र नगर निगम के ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो जाएगा।

उक्त क्षेत्र में पौधे लगाने से अतिक्रमण की समस्या खत्म हो जाएगी और साथ ही सुबह और शाम के समय में लोग पार्क का आनंद भी लेंगे। उक्त क्षेत्र की फेसिंग कर जगह-जगह पर प्रवेश द्वारा बनाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही वाटर फाउंटेन लगाकर उस जगह को आकर्षित बनाने का कार्य किया जाएगा।

विगत दिनों ही शहरी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट और पार्क की समस्या को ध्यान में रखते हुए डीएम से हस्तक्षेप कर इसके लिए पहल की गई थी। इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर द्वारा दी गई है। ग्रीन बेल्ट के निर्माण होने से बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के साथ ही बेगूसराय में प्रवेश करते ही लोगों को 3KM तक हरे–भरे पेड़–पौधे ही नजर आयेंगे। यह क्षेत्र लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का भी काम करेगा।