Connect with us

BIHAR

देवघर से रांची और पटना हेतु हवाई सेवा की होगी शुरुआत, जानिए कब से इन शहरों के लिए सेवा की होगी शुरूआत

Published

on

WhatsApp

25 जुलाई से देवघर से रांची और पटना के लिए हवाई सेवा की शुरुआत करने की तैयारी है। इंडिगो द्वारा देवघर से रांची और पटना के लिए फ्लाइट शुरू किया जा रहा। खबर के अनुसार तीन से चार दिनों के अंदर स्लॉट मिलते ही देवघर से रांची और पटना की फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा। उड़ान योजना के अंतर्गत इंडिगो 78 सीटर फ्लाइट की हवाई सेवा शुरू की जायेगी।

आरसीएस रूट के तहत इंडिगो द्वारा देवघर से रांची और पटना हेतु स्लॉट का प्रस्ताव कोलकाता के साथ सिविल एविशन को भेज दिया गया था। परंतु देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की वजह से यह कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।

देवघर से रांची और पटना के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए इंडिगो द्वारा फ्लाइट को तकनीकी रूप से तैयार कर लिया गया है। रांची और पटना के लिए देवघर से प्रतिदिन फ्लाइट होगी। आने वाले तीन से चार दिनों में देवघर से रांची और पटना की फ्लाइट का शिड्यूल भी जारी कर दिया जायेगा।

पीएम मोदी द्वारा 12 जुलाई के दिन देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया। दौरान उन्होंने झारखंड को 16 हजार 800 करोड़ रूपए की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर मंच से ही 12 योजनाओं की आधारशिला रखी और 13 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें बड़ी योजनाओं में एम्स में 250 बेड का अस्पताल और एकेडमिक बिल्डिंग की सौगात है।