Connect with us

BIHAR

दिल्ली से देवघर के लिए शुरू होगी फ्लाइट सेवा, पहली VIP लैडिंग, जानें समय सारणी

Published

on

WhatsApp

17 जुलाई के दिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देवघर एयरपोर्ट की ऐतिहासिक उद्घाटन की गई। वहीं आज की तारीख को दिल्ली और देवघर के लिए फ्लाइट सेवा की शुरुआत की गई। इसके साथ ही इंडिगो की पहली व्यवसायिक उड़ान की शुरुआत होगी। इस फ्लाइट में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ तीन भोजपुरी सुपरस्टार सांसद रवि किशन, दिनेश लाल निरहुआ और मनोज तिवारी सहित बतौर पायलट राजीव प्रताप रूडी भी साथ होंगे। देवघर में इस सभी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई है।

दिल्ली और देवघर के बीच फ्लाइट सेवा की शुरुआत की गई। इसके साथ ही इंडिगो की पहली फ्लाइट से किशन, दिनेश लाल निरहुआ और मनोज तिवारी के साथ ही राजीव प्रताप रूडी बाबाधाम पहुंच रहे हैं जिसके स्वागत के लिए तैयारी की जा रही है। इनकी अगुवानी के लिए कोलकाता से मशहूर महबूब बैंड और मुंगेर से घोड़े मंगाए गए हैं। एयरपोर्ट से मंदिर तक सभी सांसदों पर पुष्प वर्षा की भी तैयारी है। इसके अतिरिक्त स्थानीय बैंड के साथ ही नगाड़े और ढोल मांदर के साथ ही आदिवासी नृत्य के साथ सभी मेहमानों को मंदिर तक लाया जाएगा।

दिल्ली और देवघर के बीच पहली फ्लाइट को देवघर एयरपोर्ट पर लैंड कराकर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत करेंगे। खबर के अनुसार दिल्ली से देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट दोपहर बाद उड़ान भरेगी जो 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहां से शाम 3 बजकर 15 मिनट पर देवघर से उड़ान भरकर 5 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

गोड्डा सांसद के नेतृत्व में दिल्ली से देवघर के लिए पहली फ्लाइट में बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन भी शामिल होंगे। बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक और सांसद अनुराग शर्मा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, उत्तर प्रदेश के सांसद कमलेश पासवान और सुब्रत पाठक भी मौजूद होंगे।