Connect with us

BIHAR

दरभंगा में 217 करोड़ की लागत से 4 आरओबी का निर्माण, जाने कब से निर्माण कार्य होगा शुरू

Published

on

WhatsApp

दरभंगा जिले में 4 आरओबी के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है। इसकी जानकारी दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर द्वारा दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 80 करोड़ की लागत से दोनार गुमती, 36 करोड़ की लागत से पंडासराय गुमती, 101 करोड़ की लागत से दिल्ली मोड़ एवं बेला गुमती पर आरओबी निर्माण के स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। काफी जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वाहनों की संख्या में हो रहे लगातार वृद्धि की वजह से जाम की समस्या भी बनी रहती है। इसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसके निवारण के लिए चार आरओबी के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। इन आरओबी के निर्माण के पश्चात लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

दरभंगा में आरओबी के निर्माण के लिए सांसद ने कई बार केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात कर बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि शेष बचे आरओबी के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल जाए इसकी प्रयास की जा रही है। वही उन्होंने इस आरओबी निर्माण पर स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद किया। साथ ही बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को साधुवाद दिया।

वहीं दूसरी तरफ भारत माला परियोजना के तहत मिथिला में नेशनल हाईवे के निर्माण की तैयारी की जा रही है। दरभंगा के लोगों को बिहार में 200 किमी लंबाई वाला पहला एक्सप्रेसवे आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे का सौगात दिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर 7500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही भारत माला धार्मिक संपर्क योजना के तहत उमगांव से महिषी तक सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।

इस परियोजना पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही इस परियोजना के तहत भारत का सबसे लंबा पुल का निर्माण होगा। दरभंगा में जाम लगने और जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखकर सोचे तो यहां रिंग रोड की काफी जरूरत थी। विगत दिनों ही इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। इन उक्त बातों की जानकारी सांसद द्वारा दी गई है।