Connect with us

BIHAR

दरभंगा एयरपोर्ट से 18 विमानों से लोगों द्वारा आवागमन, हर दिन दो हजार से अधिक पैसेंजर कर रहे यात्रा

Published

on

WhatsApp

विगत कुछ समय में हवाई मार्ग से आवागमन करने वाले यात्रियों को संख्या में वृद्धि हुई है। सीमित संसाधन के बीच दरभंगा एयरपोर्ट कीर्तिमान बनता जा रहा है। मंगलवार के दिन इस वर्ष दरभंगा एयरपोर्ट से 18 विमानों में 2803 यात्रियों द्वारा आवागमन किया गया। आंकड़ों के अनुसार विगत वर्ष में 3 बार 2800 से अधिक यात्रियों ने यात्रा किया। वहीं चौथी बार यह हुआ है कि 2800 से अधिक यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

यात्रियों और विमानों को तुलना में सिविल एन्क्लेव में यात्रियों को उपलब्ध कराने वाली सुविधा का विस्तार नहीं हो पा रहा है। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर बैठने की जगह नहीं मिल पाती है और लोगों को कई घंटों को खड़े रहना पड़ता है। इसकी वजह से बीमार, बुजुर्ग, महिला और बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विमान के समय में विलम्ब होने की वजह से समस्या और बढ़ जाती है।

8 नवंबर 2020 के दिन दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा की शुरुआत की गई थी। अभी तक इस महीने में कुल 276 विमानों से करीब 39249 यात्रियों द्वारा आवागमन किया गया। कुल 39249 यात्रियों में से 21177 यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पर उतर गए और शेष 18072 यात्री ने यहां से आगे यात्रा की। आंकड़ों के अनुसार दिनांक 14 नवंबर 2021 में 2923 लोगों ने यात्रा की। 10 जुलाई 2021 के दिन 2805 यात्रियों ने, 18 जुलाई 2021 में 2855 यात्रियों ने और वहीं 19 अप्रैल 2022 के दिन 2803 यात्रियों ने यात्रा की।

20 अप्रैल और 19 अप्रैल के दिन 18 विमानों में 2626 और 2803 यात्रियों ने यात्रा की। वहीं 18 अप्रैल के दिन 6 विमानों में 2276 यात्री, 17 अप्रैल को 6 विमानों से 2531 यात्री, 16 अप्रैल को 14 विमान से 2064 यात्री, 15 अप्रैल को 18 विमान से 2676 यात्री, 14 अप्रैल को 16 विमान से 2406 यात्री, 13 अप्रैल को 14 विमान से 2105 यात्री, 12 अप्रैल को 16 विमान से 2280 यात्री, 11 अप्रैल को 16 विमान से 2226 यात्रियों ने, 10 अप्रैल को 14 विमान से 2056 यात्री, 9 अप्रैल को 16 विमान में 2290 यात्री, 8 अप्रैल को 14 विमान से 1953 यात्री, 7 अप्रैल को 10 विमान से 1541 यात्री और 6 अप्रैल को 12 विमान से 1629 यात्रियों ने यात्रा की।