Connect with us

BIHAR

दक्षिण बिहार में 45 डिग्री तक जायेगा तापमान, मौसम विभाग द्वारा हीट वेव की जानकारी

Published

on

WhatsApp

पटना के साथ–साथ बिहार के मौसम में लगातार वृद्धि होते जा रही है। पूरे बिहार में पुरवा हवा और पछुआ हवा की वजह से यहां के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। बिहार राज्य के दक्षिण मध्य भाग में अगले चार दिनों के लिए हीट वेव की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा की गई है जिसमें यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जिन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया उनमें दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई एवं बांका शामिल है। पछुआ हवा के प्रवाह और बारिश न होने की वजह से 9 अप्रैल से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इसका कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवा भी है। विगत दो दिनों से बक्सर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पास चला गया। वहीं 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शेखपुरा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं पटना का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बिहार में पुरवा और पछुआ हवा की वजह से तापमान में हो रहे बदलाव की जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने दी। ऐसा अंदेशा है कि दक्षिण बिहार में पछुआ हवा की वजह से अप्रैल महीने तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाए। वहीं आने वाले तीन दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में शुष्क पछुआ हवा का प्रवाह होगा।

बिहार के बक्सर का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस, नवादा का तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, नालंदा का तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, जमुई का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, वैशाली का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और वहीं पटना का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।