Connect with us

MOTIVATIONAL

डॉ. रामनंदन सिंह निम्न वर्ग के लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे, लगातार 35 वर्षों से कर रहे सिर्फ 5 रुपए में इलाज

Published

on

WhatsApp

बिहार के शेखपुरा के निवासी डॉ. रामनंदन सिंह लगातार 35 सालों से केवल 5 रुपए की फीस पर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। इसकी वजह से आसपास के मरीज लोग वहां इलाज कराने जाया करते हैं। डॉ. रामनंदन सिंह ने रिम्स रांची से एमबीबीएस की पढ़ाई की और डिग्री लेकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। इसी वजह से लोग उन्हें मसीहा मानते हैं।

डॉक्टर ने बताया कि जिस स्थान पर वे रहते हैं,वहां संसाधनों की कमी है। इसलिए मैंने यहीं अपनी सेवा देना उचित समझा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में मेरी फीस 5 रुपए थी और अब भी 50 रुपए ही है। डॉक्टर रामनंदन सिंह बताते हैं कि उनके यहां 15 से 20 की संख्या में स्टाफ काम करते हैं। रामनंदन सिंह खेती भी कर परिवार का खर्च उठाते हैं।

उन्होंने बताया कि वे तकरीबन गर्मी के दिनों में रोजाना 300 मरीज और सर्दी के दिनों में रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज करते हैं। सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक डॉक्टर मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। कभी–कभी ज्यादा जरूरी होने पर मुफ्त ही इलाज कर देते हैं। वे 68 की उम्र में भी बिना किसी परेशानी के लोगों की सेवा प्रदान कर रहे हैं।

ग्रामीण कहते हैं डॉक्टर रामनंदन सिंह दूसरे डॉक्टरों से अलग हैं। वह मरीजों की बातों को ध्यान से सुनते हैं फिर उनका उचित उपचार करते हैं। उन्होंने कोरोना काल में भी बिना संक्रमण के डर से मरीजों का इलाज कर रहे थे।