Connect with us

BIHAR

जहानाबाद से राजगीर तक किया जाएगा हाईवे का निर्माण, 45 किमी लंबी होगी यह हाईवे

Published

on

WhatsApp

जहानाबाद से राजगीर तक नए स्टेट हाईवे का निर्माण किया जाएगा जो कुल 45 किलोमीटर लंबी होगी। इस स्टेट हाईवे के निर्माण होने से चार जिलों का लाभ होगा।वहीं गया, जहानाबाद और नालंदा जिले को सबसे अधिक फायदा होगा। स्टेट हाईवे मखदुमपुर के बाणावर से होते हुए पटना-गया एनएच-83 में जुड़कर हुलासगंज होकर खोदागंज राजगीर मार्ग मे मिलेगा।

खोदागंज से राजगीर तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए योजना तैयार किया गया है। इस सड़क से मखदुमपुर से खोदागंज 45 किलोमीटर क्षेत्र में इस सड़क के नजदीकी गांव को काफी फायदा होगा। इस स्टेट हाईवे के निर्माण हो जाने के बाद बोधगया आने वाले पर्यटक बराबर और राजगीर के ऐतिहासिक स्थलों को देख सकेंगे।

इस सड़क के निर्माण करने का उद्देश्य जहानाबाद जिले में स्थित मखदुमपुर के बाणावर की पहाड़ी को नालंदा से जोड़ना है। यह पहाड़ी मगध के हिमालय के नाम से काफी प्रसिद्ध है। इस स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोग राजगीर से लेकर बाणावर पहाड़ी तक सरलता से घूम सकेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुद्ध सर्किट के रूप में चयनित स्थलों को बिहार सरकार द्वारा जोड़ा जा रहा है।

बुद्ध सर्किट में बोधगया, बाणावर और राजगीर शामिल हैं। आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने की वजह से इन सभी जगहों पर घूमना मुश्किल था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा मखदुमपुर से राजगीर तक सड़क बनाने की योजना बनाई गई है जिससे पर्यटक एक साथ इन तीनों बौद्ध सर्किट पर घूम सके। वर्तमान में राजगीर जाने के लिए जहानाबाद और गया के माध्यम से जाना पड़ता है।