Connect with us

MOTIVATIONAL

छह साल के बच्चे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बिना रुके चलाई 100 किमी साइकिल, रिटायर्ड मां से मिली प्रेरणा

Published

on

WhatsApp

चेन्नई के रहने वाले छह वर्षीय बच्चे रियान कुमार ने बिना रुके 109 किलोमीटर साइकिल चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रियान को यह काम पांच घंटे, 17 मिनट और छह सेकेंड में पूरा किया। अब रियान सबसे कम उम्र में और सबसे कम समय में 100 किलोमीटर साइकिल चलाने वाले व्यक्ति बन चुके हैं। रियान ने बताया कि उनकी रिटायर्ड मां से उन्हें यह रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा मिली। उनके माता-पिता नौसेना में अधिकारी थे और उनका परिवार दिल्ली में रहता था, जो हाल ही में चेन्नई आ गए है।

प्रोफेशनल साइकिलिंग के कई बड़े नामों ने रियान की सराहना की है। सत्या नाम के एक साइकलिस्ट ने भी उनकी तारीफ की है। रियान फ्रांस के साइकिल रेस टूर में भी भाग लेना चाहते हैं। साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ पैडलिंग करना चाहते हैं।

रियान की मां ने बताया कि उनकी मां के अंदर भी साइकिल चलाने का जुनून था। यहीं से उन्होंने साइकिल चलाना सीखा और अब उनका बेटा भी इस क्षेत्र में कमाल कर रहा है। रियान की गौरी भी 200 किमी ब्रेवेट पूरी कर चुकी हैं, जबकि उनकी मां प्रभा राष्ट्रीय स्तर की साइकलिस्ट थीं। रियान की मां ने ही उन्हें फ्लाईओवर में साइकिल चलाने की ट्रेनिंग दी और इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें तैयार किया। चेन्नई पहुंचने से पहले रियान अपनी मौसी के साथ दिल्ली में रहते थे। उनकी मां चेन्नई और पिता मुंबई में रहते थे। अब उनकी मां रिटायर और पिता की पोस्टिंग चेन्नई में है।

रियान की मां बताती है कि चेन्नई आने के बाद उन्हें पता चला कि रियान साइकिल चलाने में काफी रुचि दिखाते हैं। वे आसानी से लंबी दूरी तक साइकिल चला सकते हैं। रियान अभी भी साधारण साइकिल चलाते हैं। रियान के इस कारनामे के बाद उनके लिए भविष्य के रास्ते खुलेंगे और साइकिलिंग की दुनिया में वो और बेहतर कर पाएंगे।