Connect with us

BIHAR

गोपालगंज की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का जीता खिताब, देश का नाम किया रौशन

Published

on

WhatsApp

गोपालकंज की रहने वाली सुरम्या प्रियदर्शिनी ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई है। सुरम्या ने इस प्रतियोगिता का खिताब जीता और अपने देश का नाम रौशन किया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन दुबई में किया गया था। इस प्रतियोगिता में सुरम्या ने सी इंटरनेशनल क्वीन दुबई का खिताब जीता। इस ब्यूटी कांटेस्ट में यूक्रेन, आर्मेनिया और पाकिस्तान के साथ ही अन्य देशों में भाग लिया था। सुरम्या ने उन सभी प्रतियोगी को पीछे छोड़ इस खिताब को अपने नाम किया है।

सुरम्या ने खिताब जीतने के बाद एक वर्ष के लिए सी इंटरनेशनन पेजेंट दुबई’ की ब्रांड एंबेसडर भी बन गयी हैं। बताया जा रहा है कि यह प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च को दुबई के शांग्री-ला होटल में किया गया था।इस प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया गया था जिसमें सुरम्या ने प्रथम विजेता होने का खिताब हासिल किया।

दुबई के प्रभावशाली व्यक्ति और स्पेन, नीदरलैंड और यूक्रेन जैसे मुख्य देशों की पूर्व ब्यूटी क्वीन मुख्य अतिथि और जज के रूप में उपस्थित थी। इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों प्रतियोगी शामिल थे जिसमें से 18 प्रतियोगी का चयन किया गया। उन 18 के बीच प्रतिस्पर्धा कराई गयी जिसमें अंतिम परिणाम में सुरम्या ने सफलता हासिल की।

सुरम्या की माता का नाम श्रीमति पुष्पा सिन्हा और पिता का नाम रंजन कुमार सिन्हा है। उनके पिता सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक हैं। सुरम्या का विवाह अपूर्व राज से की गई। उनके पति एक मल्टी नेशनल तेल कम्पनी में पेट्रोलियम इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे हैं। उनके पति ने कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर अबु धाबी की सरकारी तेल कम्पनी में कार्यरत हैं। इसके पहले भी सुरम्या ने पिछले वर्ष अगस्त में she is india इंडिया एवं Mrs. Beautiful Skin का ख़िताब हासिल किया।