Connect with us

BIHAR

गूगल द्वारा दिया गया बिहार की संप्रीति को एक करोड़ दस लाख का सालाना पैकेज, एक्सपीडिया और फ्लिपकार्ट से भी किया गया था जॉब का ऑफर

Published

on

WhatsApp

हर एक के जीवन में एक लक्ष्य अवश्य होना चाहिए। उस लक्ष्य के लिए लगातार परिश्रम की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। ऐसी ही हैं संप्रीति यादव, जिसने एक लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम की ओर सफलता प्राप्त की। गूगल ने संप्रीति को सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब के लिए एक करोड़ दस लाख का सालाना पैकेज दिया है। 14 फरवरी से वह गूगल में काम की शुरुआत करेंगी। संप्रीति ने कहा कि वह एमबीए कर और आगे बढ़ना चाहती हैं। संप्रीति पटना के नेहरूनगर की रहने वाली हैं। उनके पिता रामाशंकर यादव, एक बैंक अधिकारी हैं और उनकी मां शशि प्रभा योजना व विकास विभाग की सहायक निदेशक हैं।

संप्रीति ने नोट्रेडम एकेडमी से 10वीं की पढ़ाई की। 10वीं
की पढ़ाई के बाद 12वीं के लिए वह दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल चली गई। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में जेईई मेंस की परीक्षा दी और उसे पास भी किया। उसके बाद दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद 2021 के कैंपस सिलेक्शन में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 44 लाख के पैकेज पर काम कर रही है। उन्हें एडोव, फ्लिपकार्ट और एक्सपीडिया जैसी कंपनी से भी जॉब का ऑफर आया था। संप्रीति को संगीत, नाटक और खेल में खासा रुचि है। उन्होंने तीन साल तक क्लासिकल म्यूजिक भी सीखी। संप्रीति ने इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में 35वां एवं नेशनल साइंस ओलंपियाड में 170वां स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ–साथ इंग्लिश डिबेट और कविता प्रतियोगिता में अवार्ड ले चुकी हैं। वे टेनिस में भी अवार्ड हासिल कर चुकी हैं। गूगल ने अलग–अलग लेवल पर नौ राउंड इंटरव्यू लिया। संप्रीति के हर राउंड में दिए गए जवाब से गूगल संतुष्ट रहा और जॉब का ऑफर दिया गया। संप्रीति ने बताया कि गणित उनका पसंदीदा विषय है। उन्हें बचपन से ही इंजीनियर बनने का मन था। वे इंटरमीडिएट से कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई की।इंजीनियरिंग कॉलेज में जाने की इच्छा बढ़ती गई। शिक्षकों ओर दोस्तों ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संप्रीति की मां गणित से एमएससी हैं, जो गणित में उन्हें शुरू से मदद की।