Connect with us

NATIONAL

गगनयान के लिए बड़ी उपलब्धि, इसरो ने किया गगनयान के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

Published

on

WhatsApp

लंबे समय से चल रहे इसरो के गगनयान मिशन को लेकर बड़ी खबर आई है। गगनयान के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण इसरो ने किया है। साथ ही इसरो के नए चीफ की नियुक्ति भी की गई है।

इसरो को गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी मिली है। काफी समय से चल रहे क्रायोजेनिक इंजन के परीक्षण में आखिरकार वैज्ञानिकों ने सफलता प्राप्त कर ली है। अब इस मिशन को और तेजी मिलेगी। इसके लिए और परीक्षण भी किए जाएंगे। साथ ही एस सोमनाथ को इसरो का नया चीफ बनाया गया है।

तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो ने गहनयान के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया। बेंगलुरु स्थित एजेंसी ने कहा कि बुधवार को हुआ इंजन का प्रदर्शन परीक्षण के उद्देश्यों के अनुरूप रहा।

इसरो ने कहा कि यह सफल परीक्षण मानव अंतरिक्ष
कार्यक्रम – गगनयान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसरो ने बताया कि यह इंजन चार और परीक्षण से गुजरेगा। इसके बाद एक और इंजन के दो परीक्षण होंगे। उसके बाद गगनयान के लिए क्रायोजेनिक इंजन का एक लंबा परीक्षण किया जायेगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया कि गगनयान परियोजना का डिजाइन पूरा हो गया है और यह परीक्षण के चरण में प्रवेश कर गया है।

उन्होंने कहा कि 75वीं वर्षगांठ से पहले पहला मानवरहित मिशन भेजने का निर्देश है। इस दिशा में इसरो की टीम तेजी से बढ़ रही है। यह माना जा रहा है कि 75वीं स्वतंत्रता दिवस पर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।