Connect with us

BIHAR

किशनगंज–बहादुरगंज फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य की होगी शुरुआत, बिहार और बंगाल का सफर आसान

Published

on

WhatsApp

भारतमाला परियोजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना में से एक है। इस परियोजना के अंतर्गत किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए निविदा निर्गत हो चुकी है जिसकी जानकारी बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा दी गई है। वहीं 31अगस्त के दिन निविदा प्राप्त करने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। इसकी कुल लंबाई 22.719 किमी होगी जिसके लिए लगभग 747.48 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल सीमा पर स्थित ग्राम उत्तर राम से एनएच–31 की शुरुआत होती है जो एनएच–327 पर ग्राम सतल इस्तमरार, बहादुरगंज में जाकर मिलती है। पहले से ही ईस्ट–वेस्ट कॉरिडोर फोरलेन मानक की सड़क है। वहीं गलगलिया से अररिया तक राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 327ई का चौड़ीकरण कार्य जारी है। इस सड़क के निर्माण से किशनगंज के लोगों को एक अन्य फोरलेन सड़क की प्राप्ति होगी। इसके फलस्वरूप पश्चिम बंगाल में प्रवेश किए बिना किशनगंज तक पहुंचा जा सकता है। इससे सीमांचल के क्षेत्र आपस में बेहतर सड़क सम्पर्कता से जुड़ जायेंगे।

यह फोरलेन सड़क तीन अंचल के 30 मौजा से होकर गुजरेगी। इनमें किशनगंज अंचल के चकला, सिंघिया, सिंघाड़ी, खगड़ा, बेलवा, भेड़ियाडांगी, टोपामाड़ी, बेलवा मिलिक, सिमलबाड़ी और सुल्तानपुर शामिल है। वहीं कोचाधामन अंचल के बगलबाड़ी, कढ़ाईबाड़ी, धनपुरा, बस्ताकोला, मोहरमारी, मौजाबाड़ी, डेरामारी, बागमोहर, महियापुर, रंगामणि, कन्हैयाबाड़ी, सतभीट्टा, मोहरमारी पूर्व, धनपुरा पूर्व शामिल है। इसके अलावा बहादुरगंज अंचल के नटुआपाड़ा पूर्व, नटुआपाड़ा पश्चिम, नटुआपाड़ा उत्तर, सपोल शामिल हैं।

वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से भी किशनगंज बहादुरगंज सड़क के निर्माण को लेकर मंजूरी दे दी गई है। वहीं इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अपने अंतिम चरण में है। इस परियोजना में 19.62 किमी लंबे ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण किया जायेगा। शेष में पहले से निर्मित सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। इस परियोजना में कुल 3 वृहद पुल का निर्माण किया जाएगा। इसमें महानन्दा नदी पर 425 मीटर लम्बे पुल का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त 7 लघु पुल, 3 फ्लाईओवर, 15 अन्डरपास और 92 पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इसमें 4 जगहों पर इन्टरचेंज का प्रावधान किया गया है।