Connect with us

BIHAR

ऑटो चालक के बेटे ने बिहार पुलिस में बना दरोगा, पिता का गर्व महसूस कराया; जाने पूरी कहानी

Published

on

WhatsApp

किसी भी व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए कई प्रकार की कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनका जीवन काफी संघर्ष से भरा होता है। व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास और मेहनत करते रहना चाहिए। कुछ ऐसी ही कहानी बिहार के रहने वाले विवेक की है। दरअसल विवेक के पिता एक ऑटो चालक हैं। विवेक ने बिहार पुलिस में दरोगा की परीक्षा में सफलता हासिल की ओर अपने पिता को गर्व भी महसूस करवाया।

विवेक बिहार के जहानाबाद जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। विवेक की इस सफलता पर उनके परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। विवेक के पिता जहानाबाद जिले के नोआवा गांव में ऑटो चालन का कार्य करते हैं। उनके बेटे विवेक ने अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से बिहार पुलिस में दारोगा बन गए।

विवेक के पिता लगभग तीन दशक से ऑटो चालन का कार्य कर रहे हैं। अपने बच्चों को सफल बनाने के लिए उनके पिता ने भी काफी मेहनत की। विवेक बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कई बलिदान दिए और घर की जिम्मेदारी के लिए ऑटो चलाया। विवेक अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे उनके पिता को सम्मान मिले।

इसके साथ ही विवेक ने दूसरे नौकरियों के लिए भी अपनी योग्यता सिद्ध की। फिलहाल के लिए उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई है परंतु बिहार पुलिस में दारोगा का परिणाम आने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता अपने बेटे की सफलता पर गर्व महसूस करते हैं। उनके पिता कहते हैं कि अगर इंसान में कुछ करने की लालसा हो तो वह सफल अवश्य होता है।