Connect with us

BIHAR

एनएच रूट की पांच नदियों के ऊपर बनेंगे पांच पुल, साथ ही दो राज्यों की होगी कनेक्टिविटी

Published

on

WhatsApp

बिहार राज्य में लगने वाले ट्रैफिक को काफी गंभीरता से लिया गया है। इसपर नियंत्रण करने और लोगों की सहूलियत के लिए बिहार में लगातार चार एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। साथ ही 11 नेशनल हाईवे के नए रूट को लेकर काम जारी है। इसके अलावा बिहार में बुलेट ट्रेन की परियोजना हेतु सर्वे कार्य किया जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने बिहार के लोगों के लिए एक और प्रोजेक्ट पर स्वीकृति दी है। इस परियोजना के पूरा होने पर राज्य के जिलों में विकास होगा और बिहार व उत्तर प्रदेश का कनेक्टिविटी होगा। इसके निर्माण के बाद बक्सर से मोहनिया के रास्ते बनारस की दूरी कम हो जाएगी।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार ने बक्सर–मोहनिया नेशनल हाईवे परियोजना को स्वीकार कर हरी झंडी दे दी है। इसके निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस नेशनल हाइवे के निर्माण के लिए भू अर्जन विभाग में नेशनल हाइवे अथॉरिटी को भूमि की कागजात सौंप दी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग अब टेंडर प्रक्रिया के लिए पूरी तैयारी में जुट गया है। इस बक्सर–मोहनिया नेशनल हाईवे सड़क के निर्माण का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में आरंभ करने का लक्ष्य रखा गया है।

जानकारी के अनुसार इस नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट में 5 नए पुल का भी निर्माण किया जाना है। यह पांचो पुल को पंसेरवा और अंकोढ़ी दुर्गावती नदी, नुआंव में स्थित पजरांव धर्मावती, चौसा में गोरिया और बक्सर में एक नदी पर निर्माण किया जाना है। इन नदियों पर 10 मीटर चौड़े पुल बनाए जाने हैं। साथ ही जगह-जगह पर छोटे छोटे पुलियों का भी निर्माण किया जाना है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर लगभग 427 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट में अधिग्रहित होने वाले ज़मीन के मालिकों को सर्कुलर रेट से 3 गुना अधिक मूल्य दिए जाएंगे। इस एनएच से रामगढ़, गोडसरा और बंदी पुर इन तीनों मौजों से गुजरने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, यानी इसका फायदा यह होगा कि यहां के सभी मकान सुरक्षित रहेंगे. शायद कुछ लोगों को नोटिस भेजी जा सकती है।