Connect with us

OMG

एक बच्चे ने मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल किया देशी तकनीक, आनंद महिंद्रा ने उसमें देखे सफलता के 3 गुण

Published

on

WhatsApp

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के माध्यम से कुछ कॉन्टेंट को शेयर किया है। उनके ट्विटर अकाउंट पर 90 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वे लोगों को प्रेरणा और नई जानकारी देने के लिए ट्विटर पर आए दिन कुछ न कुछ अपलोड करते ही रहते हैं। इसी बीच उन्होंने एक बच्चे का वीडियो अपलोड किया जिसमें उस बच्चे को देशी तकनीक से मछली पकड़ते देखा जा रहा है।

इस वीडियो में एक बच्चे को कंधे पर लकड़ी का ढांचा रखे हुए है। इसी बात कर आनंद महिंद्रा ने उस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस वीडियो में बच्चे ने उस ढांचे में लगे कांटे में आटे की बड़ी-बड़ी गोलियां बनाकर टांग देता है और मछली पकड़ने के लिए पानी में फेंक देता है।

इसके बाद वो मछली के फसने का इंतेजार करता है। उसमें मछली फसते ही धागे से बंधी चकरी घूमने लगती है जिससे पता चल जाता है कि मछली जाल में फस चुकी है और वो चकरी को घूमाकर फिर मछली को उससे बाहर निकाल लिया जाता है।

लोगों ने जब इस तकनीक से मछली पकड़ने का वीडियो देखा तो उन लोगों ने भी इस तकनीक को बहुत पसंद किया। एक यूजर ने इस वीडियो पर अपना तर्क देते हुए कहा कि यह वीडियो काफी खूबसूरत है और यह वीडियो लोगों तक सफल होने का संदेश भी पहुंचाता है। उस बच्चे का सब्र, तकनीक और लक्ष्य तक पहुंचना कई लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा एक यूजर ने इस वीडियो पर अपना तर्क देते हुए लिखा कि ये सब भूख और बेबसी का सबब है।