Connect with us

BIHAR

उत्तर बिहार जाने में होगी आसानी, नितिन गडकरी और नीतीश द्वारा बिहार के लोगों को नई सौगात

Published

on

WhatsApp

गांधी सेतु पुल का कार्य अपने अंतिम चरण पर है। इसका कार्य पूर्ण के बाद पटना से उत्तर बिहार जाना आसान हो जाएगा। पहले के समय में गांधी सेतु पुल पर काफी जाम लगा रहता था। इसके निवारण के लिए गांधी सेतु के दोनों लेन से वाहनों का परिचालन शुरू होगा। वर्तमान के सिर्फ पश्चिमी लेन का जीर्णोद्धार के पश्चात इस हिस्से का उपयोग हो रहा है। वहीं इस पुल के पूर्वी लेन का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है जिसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा गांधी सेतु पुल के पूर्वी लाने के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। विगत दिनों डीएम यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक मनीष द्वारा सर्वे कार्य पूरा किया गया। इसके पश्चात हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना के निकट शाहपुर में कार्यक्रम के आयोजन के लिए जगह चयनित की गई। शनिवार के दिन यहां चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस कार्य में हाजीपुर के भाजपा विधायक अवधेश सिंह के साथ अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर अरुण कुमार, अंचलाधिकारी सदर मुकुल झा और एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार 7 जून के दिन गांधी सेतु पुल के पूर्वी लेन का उद्घाटन किया जाएगा। केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सीएम नीतीश कुमार द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। इस उद्घाटन समारोह में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के साथ अन्य मंत्री और विधायक के साथ स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। विधायक द्वारा जानकारी दी गई कि हाजीपुर से पटना जाने के लिए महात्मा गांधी सेतु का प्रयोग सर्वाधिक रूप से किया जाता है।

गांधी सेतु पुल के पश्चिमी लेन से वाहनों का आवागमन चालू है। वहीं इसके पूर्वी लेन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। 7 जून का इसका उद्घाटन कर वाहनों का आवागमन शुरू करने की तैयारी तीव्र गति से किया जा रहा है। खबर के अनुसार पुल उद्धाटन के लिए प्रस्तावित समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।