Connect with us

BIHAR

ई–श्रम कार्ड धारकों को जल्द दी जाएगी अगली किस्त, इससे पहले करें रजिस्टर

Published

on

WhatsApp

सरकार द्वारा चलाई गई ई–श्रम कार्ड योजना में करोड़ों श्रमिक ई–श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस पोर्टल पर 25 करोड़ असंगठित कामगार रजिस्टर्ड हैं। फरवरी 2022 में इसकी अगली किस्त दी जायेगी। वहीं आगे के 500 रुपये भी 2 मार्च तक खाते में भेजने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खबरों को देखते हुए सरकार ने देश में लॉकडाउन लगाया था जिसकी वजह से लोगों की जिंदगी के साथ उद्योग के क्षेत्र में भी काफी नकुसान हुआ है। केंद्र के साथ राज्य सरकार जनता की मदद के लिए नई योजना ला रही है। ऐसे में ई-श्रम कार्ड योजना गरीब श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार का एक बड़ा कदम है।

ई- श्रम योजना के अंतर्गत असंगठित वर्ग से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता दी जाती है और साथ ही कई तरह के फायदे दिए जाते हैं। सरकार ने इसकी पहली किस्त पहले ही जारी कर दी थी। इस योजना के तहत किस्तों में आर्थिक फायदे के साथ 2 लाख का बीमा कवर, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद और कई तरह के लाभ दिए जाते हैं।

अब तक भारत के करोड़ों श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पोर्टल पर 25 करोड़ असंगठित श्रमिक रजिस्टर्ड हैं। अगली किस्त फरवरी 2022 में दी जाएगी। वहीं आगे के 500 रुपये भी 2 मार्च तक खाते में दे देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जो भी व्यक्ति सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और पात्रता पूरी करते हैं तो उन्हें कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले ई–श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर इंटर करें जिसके बाद आपके लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को इंटर करते ही आपको पर्सनल डिटेल भरने का ऑप्शन खुल जाएगा। वहां अपनी सारी जानकारी दर्ज कर दें। इस योजना का लाभ उन व्यक्ति को ही मिल पाएगा जिसकी उम्र 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच है।