Connect with us

MOTIVATIONAL

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया एक और तस्वीर, तारीफ करते हुए कही काफी बड़ी बात

Published

on

WhatsApp

आनंद महिंद्रा एक ऐसे व्यक्ति हैं जो नए लोगों को काफी प्रोत्साहित करने का भी कार्य करते हैं। वह समय–समय पर कोई न कोई ऐसी घटना को आम लोगों के साथ साझा करते हैं। इसे देखने के बाद देश के युवाओं को काफी सीख मिलती है। इन्हीं कुछ कारणों की वजह से आनंद महिंद्रा वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों को काफी प्रभावित करने का कार्य करते हैं। आनन्द महिन्द्रा के द्वारा शेयर किया गया ट्वीट काफी कम समय में ही वायरल हो जाता है। साथ ही इसकी चर्चा इंटरनेट पर भी होने लग जाती है। आनन्द महिन्द्रा द्वारा शेयर किए गए ट्वीट्स काफी वायरल होते हैं। लोग इसकी काफी तारीफ करते हैं और जरूरतमंद को मदद भी मिलती है।

साल 2021 के दिसंबर महीने में एक पिता अपने बेटे को ठेले पर बैठाकर कहीं ले जा रहा और बच्चा वहीं बैठकर पढ़ाई कर रहा है। इस ट्वीट को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह तस्वीर उनके लिए 2021 की सबसे प्यारी तस्वीर है जिसमें परिश्रम, प्रेरणा और उम्मीद की झलक नजर आती है। ट्विटर पर आनंद महिंद्रा के 90 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हिमालय का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की चाह रखते हैं तो स्वयं को हिमालय के ऊपर समझकर दुनिया को देखने की कोशिश कीजिए। ये सारी चीजें आपको अपने जीवन के सभी कठिन फैसलों को लेने में काफी मदद करेगा।

आनंद महिंद्रा सिर्फ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टिव रहने के साथ ही वह लोगों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। लोगों की मदद करने के साथ ही वे उन्हें प्रोत्साहन देने का भी कार्य करते हैं। आनंद महिंद्रा ले द्वारा गोल्डन गर्ल अवनी लेखरा को एक्सयूवी 700 भेट के रूप में दिया गया था। अवनी लेखरा वही लड़की हैं जिन्होंने पारा ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

इसके अलावा जिन लोगों को कुछ हुनर होता है उन्हें भी
आनंद महिंद्रा आगे बढ़ने में काफी मदद करते हैं। कुछ समय पहले ही एक व्यक्ति ने देसी जुगाड से एक गाड़ी बनाई। उस व्यक्ति को भी आनंद महिंद्रा ने भेट के रूप में बोलेरो गिफ्ट किया। इसके अलावा ऐसे कई कार्य हैं जिसे महिन्द्रा की वजह से पहचान के साथ ही काफी मदद भी मिली।