Connect with us

BIHAR

अगले महीने होगा PM नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा, बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट का किया जाएगा उद्घाटन:

Published

on

WhatsApp

खबर के अनुसार अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। दरअसल अक्टूबर महीने में बेगूसराय जिले में स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन होना है। इस बात को लेकर पीएम मोदी का बिहार आने का अनुमान है। शुक्रवार के दिन पटना में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा द्वारा इस बात की घोषणा की गई। वर्ष 2019 में पीएम मोदी द्वारा ही बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट की आधारशिला रखी थी। इस प्लांट के शुरू होने से बिहार के किसानों को सस्ती दर पर यूरिया उपलब्ध हो सकेगा।

शुक्रवार के दिन केंद्रीय राज्यमंत्री भगवंत खुबा एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगले महीने से बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट में यूरिया के उत्पादन की शुरुआत कर दी जाएगी। ऐसा अनुमान है कि पीएम मोदी द्वारा इस प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। परंतु अभी तक पीएमओ की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं फरवरी 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास किया गया। उस दौरान पीएम मोदी द्वारा बेगूसराय में रैली को संबोधित किया गया था। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने कहा कि देश में कहीं भी यूरिया में कमी नहीं है। केंद्र की ओर से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं अगस्त महीने में राज्य सरकार की वजह से बिहार में यूरिया की कालाबाजारी हुई। इस बात पर कहा जा रहा है कि। केंद्र की ओर से स्टॉक नहीं मिलने की वजह से यूरिया की किल्लत हुई। खाद को गोदामों में स्टॉक किया जा रहा है जिससे किसानों को यह उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।