Connect with us

EDUCATION

अंकिता जैन और वैशाली जैन दोनों बहनों ने एक ही नोट्स से की पढ़ाई और किया UPSC टाॅप

Published

on

WhatsApp

सिविल सर्विसेज में हर साल लड़कियां लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। सभी की अपनी सफलता और संघर्ष की अलग-अलग कहानी है। इन्हीं कहानियों में दो IAS बहनों की एक दिलचस्प और प्रोत्साहित करने वाली कहानी है।  इस साल सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम आने के बाद टीना डाबी और रिया डाबी का नाम काफी चर्चा में आया था। वजह था टीना डाबी की तरह की उनकी बहन का भी IAS परीक्षा पास करना। लेकिन सिर्फ ये दो बहनें ही नहीं हैं, जिन्होंने सफलता की परिभाषा लिखी है। सिविल सेवा परीक्षा एग्जाम रिजल्ट में दो और बहनों (अंकिता जैन और वैशाली जैन) के नाम एक साथ सामने आए। सिविल सेवा परीक्षा में तीसरा स्थान पर अंकित जैन और दूसरी बहन वैशाली जैन ने 21वीं स्थान हासिल की है। इन दोनों बहनों का सपना एक ही था, इनके द्वारा तैयारी की जाने वाला नोट्स भी एक थे और लक्ष्य पाने के बाद जीत भी एक ही साथ मिली।

अंकिता जैन का परिचय

अंकिता जैन दिल्ली की रहने वाली है जो कि सिविल सेवा परीक्षा 2020 में तीसरी रैंक हासिल की है। अंकिता जैन की शादी जुलाई में हुई है। इनकी शादी डिफेंस एस्टेट निवासी डॉ सविता त्यागी और डॉ. राकेश त्यागी के बेटे अभिनव त्यागी से हुई है। अभिनव त्यागी भी एक IPS ऑफीसर हैं। अंकिता जैन की ससुराल आगरा में है।

अंकिता जैन की शिक्षा


अंकिता जैन ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पास किया है। अंकिता जैन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की है।
इन्होंने बाद में नौकरी छोड़कर UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

अंकिता की उपलब्धि


अंकिता जैन 2018 में UPSC की परीक्षा पास की थी, जबाकी उनका चयन इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस के लिए हुआ था। वर्तमान में वह मुंबई में डिप्टी अकाउंट जनरल की पोस्ट पर कार्यरत हैं। इनके पति अभिनव त्यागी अभी महाराष्ट्र के गोंदिया में IPS के पद पर कार्यरत हैं। अंकिता जैन ने  इन सब के बावजूद भी प्रयास जारी रखा और इस साल चौथे प्रयास में उपासक की सिविल सर्विसेज परीक्षा में तीसरी रैंक प्राप्त की है।

छोटी बहन वैशाली जैन भी बनी IAS


इनके परिवार के लिए UPSC परीक्षा का परिणाम दोगुनी खुशी लेकर आया है, क्योंकि उनकी छोटी बहन वैशाली जैन ने भी IAS की परीक्षा पास कर ली है। अपनी बड़ी बहन अंकिता जैन के साथ ही उनकी बहन वैशाली जैन ने IAS की परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल की है। दोनों बहनों ने एक ही नोट्स से पढ़ाई की है।

एक ही नोट्स से की जैन बहनों ने पढ़ाई


दोनों बहनों की सफलता में एक ही नोट्स काम आए, जिन्हें वैशाली जैन ने  तैयार किया था। 21वीं रैंक लाने वाली वैशाली जैन के नोट्स से ही अंकिता जैन ने भी पढ़ाई की थी और UPSC की परीक्षा की तैयारी की थी।

वैशाली जैन की शिक्षा और उपलब्धि

बड़ी बहन अंकित जैन की तरह छोटी बहन वैशाली जैन ने भी पढ़ने में होनहार हैं। वर्तमान में वैशाली जैन रक्षा मंत्रालय के तहत आईईएस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इन्होंने IAS बनने के लिए भी प्रयास जारी रखा और सफल प्राप्त की।