Connect with us

TECH

Yamaha RX 100 को फिर से करेगी, जानिए इसकी खासियत और लॉन्च से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी।

Published

on

WhatsApp

यामाहा कंपनी की ओर से लॉन्च की गई RX 100 को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अभी भी यह बाइक ज्यादातर राइडर्स के पास देखने को मिल जायेगी। यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी पावरफुल थी जिसे एक बार स्पीड में आने के बाद पकड़ना मुश्किल था। इस बाइक की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजाइन और वजन था। यह बाइक अपनी इंजन क्षमता के हिसाब से काफी हलकी थी। इसकी वजह से इसका पावर टू वेट रेश्यो काफी जबरदस्त हो जाता था। खबर के अनुसार यामाहा कंपनी की ओर से शीघ्र ही भारतीय बाजार में इसे लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2026 तक यामाहा की इस नई बाइक को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस बाइक को पेट्रोल इंजन के स्थान पर एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च किया जाएगा। दरअसल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से Yamaha RX 100 को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च करने का निर्णय लिया गया है।वहीं कंपनी द्वारा इस बाइक में पेट्रोल इंजन हेतु BS7 नॉर्म्स के साथ पेश करना होगा। परंतु ऐसा अनुमान है कि Yamaha की नई RX 100 को एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ष 2026 तक भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग अभी की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

यामाहा की RX 100 को वर्ष 1985 में पहली बार लॉन्च किया गया था और इसकी प्रोडक्शन साल वर्ष 1996 तक चली थी। लगभग 11 वर्षों के सफर में इस बाइक को लाखों राइडर्स द्वारा पसंद किया गया था। इस बाइक की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है की आज भी यह बाइक आपको सड़कों पर अच्छी कंडीशन में देखने को मिल जाएगी।