Connect with us

BIHAR

बिहार के इस रूट में मार्च तक शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 7 घंटे में पूरा होगा पटना से दिल्ली का सफर।

Published

on

WhatsApp

रेलवे बोर्ड की ओर से बिहार के लोगों को नए वर्ष में नई सौगात मिलने वाली है। मार्च महीने तक वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन पटना से शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव दानापुर, पटना जंक्शन और राजेंद्रनगर टर्मिनल पर होगा। पूर्व मध्य रेल के अधिकारी के अनुसार इसके लिए पटरियों को मजबूत किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना जंक्शन होते झाझा तक 400 किमी पटरी को मजबूत किया गया है। छोटी-छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है।

इस ट्रेन से यात्री केवल 6 से 7 घंटे में पटना से दिल्ली पहुंच जाएंगे। इस ट्रेन में यात्रियों काे कई प्रकार की विशेष सुविधाएं मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों का काफी समय भी बचेगा। अभी इस रूट पर तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी अच्छी ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अभी एक्सप्रेस ट्रेनें 12-13 घंटे में दिल्ली पहुंचती हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस 150 से 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से परिचालित होगी। फिलहाल के लिए राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 130 किमी प्रति घंटे की गति से की जा रही है। इसके अतिरिक्त पूर्वा एक्सप्रेस, भागलपुर इंटरसिटी, जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ अन्य ट्रेनों का परिचालन 80 से 110 किमी प्रति घंटा की गति से किया जाता है। राजधानी की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड 30 से 50 किमी प्रति घंटे अधिक हाेगी।

रूपसपुर के पास पाटलिपुत्र कोचिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसी के बगल में वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस करने के लिए अत्याधुनिक कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। दानापुर रेल मंडल के अधिकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स निर्माण करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से जगह चयन करने काे कहा गया है। मंडल द्वारा रूपसपुर के पास जगह देने की बात चल रही है। वहां जमीन रिक्त है इसलिए इसी जगह को फाइनल माना जा रहा है। दानापुर और फुलवारी से पाटलिपुत्र जंक्शन जानेवाली रेललाइन को और मजबूत किया जाएगा।