Connect with us

ENTERTAINMENT

मिलिए टीवी जगत की सबसे चहीती अभिनेत्री मुनमुन दत्ता से, जानिए इनके परिवार के बारे में और देखिए तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

मुनमुन दत्ता एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर की भूमिका निभति हैं। उन्होने 2004 में जी TV के धारावाहिक ‘हम सब बाराती’ में शुरुआत की। हलाकी उन्होंने पहली बार ‘मुंबई एक्सप्रेस’ फिल्म में काम किया था। और 2006 में, हॉलिडे में।

इनका जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल दुर्गापुर में हुआ था। वह एक बंगाली हिन्दू परिवार से हैं। उन्होंने पुणे से इंग्लिश में मास्टर्स डिग्री लि हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कानपुर में हुई। फिर पुणे चली गई और वहाँ से उन्होने Arts से Master’s की Dagree प्राप्त की। हालांकी वह डॉक्‍टर बनना चाहति थी। किन्तु उनकी माँ चाहती थी की पत्रकारिता से पढ़े इसलिए उन्होंने पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पढ़ाया।

आपको बता दे कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ज़ीटीवी के शो हम सब बाराती से किया, जिसमे वह मीठी का रोल की थी। टेलीविज़न की दुनिया में उन्हें पहचान 2008 में सबटीवी चैनल के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली। जिसमे वह बबिता के एक अहम रोल में नजर आई। मुनमुन दत्ता सरस्वती पूजा के लिए एक स्थानीय स्कूल समारोह में गाती थी। उनके माता व पिता दोनों सिंगर थे। कहा जाता है कि वह मशहूर अभिनेता अरमान कोहली को डेट कर रही थीं। इसके बाद उनका नाम टप्पू यानि राज अनादकट के साथ भी जुड़ा था। हालांकि अभी तक इन्होंने शादी नहीं की है और ना ही कोई बॉयफ्रेंड है।

हालांकि कुछ वक्त पहले बिग बॉस 7 के कंटेंस्टेंट और फिल्म अभिनेता अरमान कोहली के साथ डेट किया था। लेकिन यह रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला। इन्हें Indian Telivision Academy Awards से सम्मानित भी किया गया है। मुनमुन दत्ता लोगों के बीच अपने सोशल अकाउंट के जरिये काफी एक्टिव रहती है। मुनमुन दत्ता मूल रूप से बंगाली है। लेकिन वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। बता दे की मुनमुन को डॉक्टर बनना था। लेकिन कुछ कारणों से उनका ये सपना अधुरा रह गया। मुनमुन आगे की पढाई के लिए पुणे आ गईं। यहां फैशन शोज में हिस्सा लिया। फिर वहां से वह मुंबई आ गईं। और यहां जी टीवी के शो ‘हम सब बाराती’ से टीवी डेब्यू किया।

फिर कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2008 में अरमान और मुनमुन एक दूसरे के करीब आए और इसी वर्ष अलग भी हो गए। किसी बात को लेकर दोनो में झगड़ा हो गया और अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। उसके बाद से ही मुनमुन दत्ता सिंगल हैं। हालांकि, मुनमुन के बाद अरमान का नाम तान्या सिंह और तनिषा मुखर्जी के साथ जुड़ चुका है। वही मुनमुन का नाम शो में टप्पू गड़ा की भूमिका निभाने वाले राज के साथ जुड़ गया है। आपको बता दे कि जेठालाल और बबिता का रिश्ता काफी पुराना है, बबिता यानी मुनमुन दत्ता और जेठालाल यानी दिलीप जोशी इसके पहले ‘हम सब बाराती’ में नजर आ चुके हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्टिंग हो रही थी, तब दिलीप जोशी ने ही बबिता के रोल के लिए मुनमुन का नाम सुझाया था। मुनमुन एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडलिंग के लिए भी जानी जाती हैं, अब तक वह कई टीवी चैनलों और मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। मुनमुन दत्ता एक एपिसोड के लिए 35 से 50 हजार रुपये चार्ज करती हैं। वहीं महीने की सैलरी 7-10 लाख रुपये के बीच होगी। वहीं यूट्यूब से सालाना करोड़ों की कमाई कर लेती है। उनकी नेट वर्थ 14 करोड़ रुपये। इंस्टाग्राम से भी वह कमा लेती हैं।