Connect with us

BIHAR

खेसारीलाल को कभी गाने के लिए मिलते थे सिर्फ 10 रुपए, आज है भोजपुरी सिनेमा के धड़कन, जनिए खेसारी की कहानी…

Published

on

WhatsApp

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Star) के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) की लोकप्रियता केवल बिहार ही नही पुरे देशभर में है। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि जब खेसारी लाल यादव यूट्यूब पर कोई वीडियो डालते है तो वो सिर्फ कुछ मिनटों में ट्रेंडिंग होने लगता है।

बता दें कि खेसारी लाल अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही गायक के साथ ही एक अच्छे डांसर भी रहे हैं। खासियत यह है की बरात में खेसारी लाल का गाना अवश्य बजता है, जो दिखता है कि इस सुपरस्टार के कितने चाहने वाले हैं।

भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल को एक दौर में सिंगर बनने के लिए पैसों की दरकार थी। खेसारी लाल के पास पैसों की किल्लत थी। पैसो का बंदोबस्त करने के लिए उन्होंने लिट्टी चोखा बेचा।

आपको बताते चलें कि खेसारी लाल ने सैकड़ों भोजपुरी सूपरहिट गीत गाए हैं। अपने संघर्ष के दम पर खेसारी लाल आज की तारीख में भोजपुरी जगत के सुपरस्टार हैं।