Connect with us

ENTERTAINMENT

भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल के बारे में जानिए और देखिए परिवार के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी का एक अलग ही जलवा है। इनके चाहने वाले उन्हें ट्रेंडिंग स्टार कह कर बुलाते हैं। आज भोजपुरी इंडस्ट्री के इस स्टार एक्टर की वाइफ चंदा देवी का बर्थडे है।

बता दें कि खेसारी की पत्नी चंदा देवी सुर्खियों से दूर रहती है। वही खेसारी लाल यादव इन दिनों किसी ना किसी बात के चलते अक्सर विवाद में रहते हैं, हालांकि खेसारी का जीवन काफी संघर्ष से भरा हुआ है।

एक वक्त लिट्टी चोखा बेचने वाले खेसारी लाल यादव की आज तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों में एक फिल्म का टीजर आया है नाम है संघर्ष-टू। कहा जा रहा है भोजपुरी इंडस्ट्री का अब तक का सबसे महंगा फिल्म है।

इन तमाम चीजों से बेखबर खेसारी लाल यादव शानदार जिंदगी जी रहे हैं। उनकी पत्नी चंदा देवी भी बेहद खूबसूरत हैं। दंपति के दो बच्चे है एक बेटा और एक बेटी। बताते चलें कि बेटे का नाम रिशव और बेटी का नाम कृति है।