Connect with us

ENTERTAINMENT

गरीबों के भगवान थे एक्टर पुनीत राजकुमार, 16 वृद्धाआश्रम और 26 अनाथालय चलाते थे पुनीत।

Published

on

WhatsApp

दक्षिण फिल्म जगत के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। कन्नड़ एक्टर की जयंती 17 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब आ रही है। इस फिल्म को देख भैंस को अपने चहेते की याद आ रही हैं, जिन्हें वह प्यार से अप्पू कहते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपए कमा चुकी है। अब कहां जा रहा है कि कर्नाटक सरकार बच्चों के बीच परोपकारी गतिविधियों के प्रोत्साहित के लिए स्कूलों को एक्टर पुनीत राजकुमार की कहानी शामिल करने पर ध्यान दे सकती है।

खबर है कि पुनीत राजकुमार के सामाजिक कार्यों के बारे में कर्नाटक के विद्यालय में सिलेबस में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में हजारों लोगों और संगठनों की मांग पर शिक्षा मामले के मंत्री बीसी नागेश ने सकारात्मक प्रतिक्रिया और आश्वासन दिया है कि इस संबंध में सरकार से संवाद कर निर्णय लिया जाएगा।

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत ने नेशनल अवार्ड अपने नाम किया और काफी कम आयु में ही बड़े अभिनेता बन गए थे। वह समाज सेवा के लिए जाने जाते थे, इस एक्टर ने जिंदा रहते हुए समाज के लिए खूब काम किए। वह दूसरे अभिनेताओं के लिए मॉडल बन गए हैं।

एक्टर पुनीत 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम और 19 गोशालाएं का संचालन करते थे। इसके साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4800 अधिक बच्चों की सहायता करते थे। पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को एक्टर पुनीत का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार व दो बेटियां हैं।