Connect with us

ENTERTAINMENT

पंकज त्रिपाठी के यूं ही नहीं हैं करोड़ों फैंस, सादगी ऐसी की करने लगेंगे तारीफ, देखिए तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दमदार कलाकार और जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी ने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने जो सफलता हासिल की है इसके पीछे उन्होंने खूब संघर्ष और कड़ी मेहनत किया है। बिहार के छोटे से कस्बे के रहने वाले इस एक्टर को बचपन से ही अभिनय का खूब शौक था, जिसके चलते वह घर से मुंबई आ गए थे।

पंकज त्रिपाठी ने टीवी धारावाहिकों और कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है और उन्होंने दिखाया है कि वह दमदार कलाकार हैं। वर्तमान में इस एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। पंकज त्रिपाठी ऐसे एक्टर हैं, जिनका अभिनय के अलावा सादगी से जिंदगी जीना भी लोगों को खूब पसंद आता है।

भले ही पंकज त्रिपाठी आज करो रुपए की संपत्ति के मालिक है, लेकिन वह अपने गांव की मिट्टी और संस्कार को नहीं भूले हैं। जमीन से जुड़ा यह एक्टर परफेक्ट फैमिली मैन है और अपने व्यस्त शेड्यूल से फैमिली के लिए वक्त निकाल लेते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 19वीं सालगिरह की तस्वीर शेयर की है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

साल 2014 में पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों अपनी सालगिरह के अवसर पर गांव पहुंचे जहां उन्होंने देसी अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पंकज त्रिपाठी धोती कुर्ता पहने हुए दिखे और वाइफ के साथ मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हुए नजर आए।

इंटरनेट पर पंकज त्रिपाठी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और हर किसी को एक्टर यह अंदाज खूब पसंद आया। हर कोई उनकी शादी की तारीफ कर रहा है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी मीडिया की चर्चाओं से दूर रहने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन इन सबके बावजूद उनके चाहने वाले उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।