Connect with us

BOLLYWOOD

पंकज त्रिपाठी जीते है बेहद सादगी भरी जिंदगी, पत्नी के साथ गमछा और धोती कुर्ता में आए नजर, देखें तस्वीरें

Published

on

WhatsApp

फिल्मी दुनिया के जाने माने कलाकार दमदार पंकज त्रिपाठी ने अपने जबरदस्त अभिनय से बॉलीवुड फिल्म की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। वे इतने बेहतर ठंग से अपने किरदार निभाते हैं कि हर दर्शक उनकी एक्टिंग का कायल है। हालांकि पंकज त्रिपाठी ने इसके लिए काफी संघर्ष किया है तब जाकर उन्हें सफलता मिली है। कड़ी मेहनत से सफलता हांसिल किया है। आपको बता दें कि बिहार राज्य के छोटे से कस्बे के रहने वाले पंकज त्रिपाठी को बचपन से ही अभिनय का बहुत शौक था, और इसके लिए वे घर से मुंबई आ गए थे।

उन्होंने टीवी सीरियल और कई फिल्मों में काफी बेहतर अभिनय किया है और यह साबित कर दिया है कि वह दमदार कलाकार हैं। आपको बता दें कि अभी के समय में इनके जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। पंकज त्रिपाठी एक ऐसे एक्टर हैं, जिनका अभिनय तो लोगों को खूब पसंद आता ही है साथ ही साथ इनका सादगी भरा जीवन जीना भी लोगों को काफी पसंद आता है।

आपको बता दें कि आज के समय मे पंकज त्रिपाठी के पास भले ही करोड़ों की संपत्ति है, किन्तु वे अपने गांव की मिट्टी और संस्कार को नहीं भूले हैं। जमीन से जुड़ा यह एक्टर परफेक्ट फैमिली मैन है और अपने व्यस्त शेड्यूल से परिवार के लिए समय निकाल लेते हैं। थोड़े दिन पहले ही उन्होंने अपनी 19वीं सालगिरह की फोटो साझा की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। दरअसल वर्ष 2014 में पंकज त्रिपाठी की शादी मृदुला त्रिपाठी से हुई थी।

अपनी शादी के सालगिरह के मौके पर दोनों दम्पति गांव पहुंचे और वह देसी अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर पंकज त्रिपाठी धोती कुर्ता पहने हुए वाइफ के साथ मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हुए नजर आए। पंकज त्रिपाठी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और एक्टर यह अंदाज हर किसी को खूब पसंद आया। हर कोई उनकी शादी की तारीफ कर रहा है। हालांकि पंकज त्रिपाठी मीडिया की चर्चाओं से दूर रहते हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके फैंस उनके निजी जीवन के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।