Connect with us

SPORTS

सचिन तेंदुलकर छह साल बड़ी अंजलि पर हो गए थे फिदा, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी

Published

on

WhatsApp

सचिन तेंदुलकर को ईश्वर की तरह पूजने वाले इस देश के करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए 24 अप्रैल का दिन उत्सव की तरह होता है क्योंकि मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर का जन्म साल 1973 में इसी दिन हुआ था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर की उम्र 50 वर्ष हैं। वैसे तो मास्टर ब्लास्टर अपने रिकार्ड के चलते मशहूर हैं।

सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट इतिहास में जो कीर्तिमान स्थापित किए, उतने अब तक कोई नहीं कर सका। तेंदुलकर को हर पीढ़ी के लोग जानते हैं। जितना लाजबाव इनका क्रिकेट करियर था। उतनी ही दिलचस्प उनकी लव स्टोरी थी।आज हम आपको सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

सचिन और अंजली पहली बार हवाई अड्डे पर मिले थे। अंजली अपनी मां को रिसीव करने आई थी और वहां पर सचिन भी मौजूद थे। सचिन की ओर नजर जाते ही अजंली को उनके क्यूटनेस और घुंघराले बाल पसंद आ गई। वह वहीं पर जोर-जोर से सचिन-सचिन बोलने लगी।

सचिन उस समय 17 साल के थे। फिर अंजलि ने एक दिन अपनी किसी फ्रेंड से सचिन का नंबर लेकर उन्हें फोन किया। इस तरह दोनों में मुलाकात का दौर शुरू हो गया और मुलाकातें प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर अंजलि ने सचिन के फैमिली से शादी के लिए बात की।

अंततः 24 मई 1995 को केवल 22 की उम्र में सचिन ने अपने से 6 वर्ष बड़ी शिशु रोग एक्सपर्ट डॉक्टर अंजलि से शादी रचाई। अचानक हुई सचिन की शादी ने हजारों हसीनओं का दिल एक ही झटके में तोड़ डाला। ऐसी थी इन दोनों की लव स्टोरी।