Connect with us

BIHAR

सचिन तेंदुलकर के फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं, सौम्य व्यक्तित्व और अद्भुत खेल प्रतिभा

Published

on

WhatsApp

सचिन तेंदुलकर जिन्हें पूरी दुनिया मास्टर ब्लास्टर के नाम से जानती है। तेंदुलकर के करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें खूब प्यार करते हैं। महज 16 की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले तेंदुलकर 24 साल भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा रहे।
तेंदुलकर के नाम शतकों का शतक लगाने का अद्भुत रिकॉर्ड है। भारत सरकार उन्हें भारत रत्न व अन्य प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज चुकी है।

सचिन के चाहने वाले दुनिया भर में है। लोग उनकी सौम्यता और खेल कौशल के लिए उनकी खूब तारीफ करते हैं। तेंदुलकर डाउन टू अर्थ व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं, अपार लोकप्रियता और सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे हैं। उनके चाहने वालों ने तो मंदिरों का निर्माण तक करवा दिया। कई ने अपने बच्चों का नाम तेंदुलकर के नाम पर रखा है।

बता दें कि तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन युवा क्रिकेटरों पर अभी भी उनका गहरा प्रभाव है। फैंस तेंदुलकर की उन असंख्य घंटों को नहीं भूल पाएंगे, जो उन्होंने अपनी टीवी स्क्रीन से चिपक कर बिताए थे।

तेंदुलकर ने क्रिकेट बिरादरी में एक अमिट छाप छोड़ी है। तेंदुलकर का सहज स्वभाव और खेल प्रतिभा ने उन्हें वर्ल्ड के सबसे प्रिय खिलाड़ियों में से एक बनाया है।