Connect with us

ARTICLES

रोहित सरदाना बेखौफ अंदाज और शानदार शख्सियत के थे मालिक, यादों के सहारे जिंदगी गुजार रहा परिवार।

Published

on

WhatsApp

रोहित सरदाना, वह नाम जिन्होंने बेखौफ पत्रकारिता के दम पर अलग पहचान बनाई। रोहित इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें जरूर है। रोहित के लाखों चाहने वाले उन्हें आज भी याद करते हैं।

रोहित के निधन को 2 साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, मगर उनकी फैमिली अब तक उन्हें नहीं भुला सकती है। रोहित अपने पीछे अपनी वाइफ प्रमिला और दो बेटियों को छोड़ गए।

रोहित के गुजरने के बाद उनकी पत्नी प्रमिला और दो बेटियां उनकी यादों के सहारे जिंदगी जी रही है। नंदिका अपने पिता को मिस करते हुए कहती है कि ऐसा लगा हो उनकी दुनिया समाप्त सी हो गई है। उसे ऐसा लगता था कि भगवान ने पूछा और फैमिली को इतना दुख क्यों दिया। पापा का गुजरना वज्रपात जैसा था। ऐसे मुश्किल परिस्थितियों में उनकी रोहित की वाइफ और नंदिका कि मां ने उन्हें हिम्मत बढ़ाई।

बता दें कि रोहित सरदाना हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। उनका हिसार से खास लगाव रहा। उन्‍होंने गुरु जंभेश्‍वर यूनिवर्सिटी से मास्‍टर डिग्री कंप्लीट की थी। उनके पिताजी रतन चंद सरदाना कुरुक्षेत्र में ही गीता स्‍कूल के प्रधानाचार्य रहे।