Connect with us

BIHAR

सादगी की प्रतिमूर्ति हैं रतन टाटा, इन तस्वीरों को देखने के बाद हो जाएंगे दीवाने…

Published

on

WhatsApp

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को हर कोई जानता है। साल 1991 से 2012 तक टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा ने 28 दिसंबर 2012 को अध्यक्ष पद छोड़ दिया। जब रतन टाटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट खोला तो उन्होंने लिखा था और कहा था कि वह यहां इंटरनेट को तोड़ने-फोड़ने नहीं, यहां उत्साहित होकर आए हैं क्योंकि वह लोगों के साथ अपनी किस्से साझा करना चाहते हैं।

रतन टाटा के तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया था। जवानी के दिनों की यह तस्वीर लॉस एंजिल्स की है। तब वह 25 साल के थे। ज्यादातर लोगों ने तस्वीर देखकर प्रतिक्रिया दी कि वह बॉलीवुड स्टार नजर आ रहे हैं। बता दें कि रतन टाटा अमेरिका में कुछ वक्त काम और पढ़ाई करने के बाद साल 1962 में इंडिया लौटे थे।

केरल के मल्लापुरम इलाके में एक गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत ने पूरे विश्व को हिला दिया था। विस्फोटक भरा अनानास खिला दिया गया जिस वजह से गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत हो गई। दर्द से जूझती उस मां ने अपने सूंड और मुंह को पानी के अंदर ही रखा था। अब वो इस संसार में नहीं है। इस घटना से रतन टाटा भावुक हुए थे और उन्होंने एक पोस्ट लिखी थी।

रतन टाटा ने अपनी इंस्टा पर अपने स्कूल के दिनों की तस्वीरें साझा की थी। लोगों ने उनकी या तस्वीर देखकर काफी प्रतिक्रिया दी थी और लोगों ने लिखा था कि आप लीजेंड है सर जी।

रतन टाटा ने अपने गुरु जेआरडी टाटा के साथ तस्वीर साझा की थी। उन्होंने उनकी 117वीं जयंती पर उन्हें स्मरण किया था। ज्यादातर लोगों को उनकी पुराने लोगों को ना भूलने वाली अदा और सादगी पसंद है। आज की तारीख में रतन टाटा जितनी सादगी से जिंदगी जीते हैं, कम ही लोगों में देखने को मिलती है।

टिटो उनका एक कुत्ता था, जो इस दुनिया में नहीं है। रतन टाटा ने अपने प्यार टिटो के लिए यह पोस्ट शेयर किया था। तस्वीर में वो टिटो के साथ नजर आ रहे हैं।