Connect with us

BOLLYWOOD

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा करोड़ों के आलीशान बंगले में जीती है लग्जरी लाइफ, देखिए तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा ने अपने अभिनय के बदौलत खूब नाम कमाया है। 48 वर्ष की हो चुकी प्रीति जिंटा का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 31 जनवरी 1975 को हुआ था। प्रीति की खूबसूरती और उनकी एक मुस्कान पर फैंस फिदा हो जाते हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारों में शामिल प्रीति ने खूब दौलत और शोहरत कमाया है।

प्रीति जिंटा लग्जरी लाइफ जीती है। वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। यूएस में प्रीति अपनी पति के साथ आलीशान और बेहद शानदार घर में रहती हैं। कभी प्रीति का नाम नेस वाडिया संग काफी सुर्ख़ियों में रहा था। दोनों ने एक दूजे को लंबे वक्त तक डेट किया था मगर बाद में दोनों अलग हो गए।

इसके बाद प्रीति ने अमेरिका के रहने वाले जीन गुडइनफ के नजदीक आई थीं। प्रीति ने जीन को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। दोनों ने मार्च 2016 में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। जीन से शादी के बाद प्रति अमेरिका रहने लगीं थीं। हालांकि वह इंडिया आते रहती हैं।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका Los Angeles के बेवर्ली हिल्स में प्रीति का घर लगभग 33 करोड़ रुपये का है। प्रीति और जीन का घर व्हाइट कलर से रंगा हुआ है। बताते चलें कि शादी के बाद प्रीति और जीन जुड़वा बच्चों के मां-पापा बने थे। बेटी का नाम जिया और बेटे का नाम जय है।