Connect with us

BIHAR

बिहार की शान नालंदा विश्वविद्यालय का हुआ पुनर्निर्माण, इन तस्वीरों को देख आप मनमोहित हो उठेंगे, देखिए तस्वीरें।

Published

on

WhatsApp

ज्ञान की स्थली रहा बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुर्खियों में है। पुरातन काल में ज्ञान का वैश्विक केंद्र रहा यह विश्वविद्यालय अपने नए लुक को लेकर चर्चा में है। दुनिया के पहले विश्वविद्यालय के नई इमारतों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग बिहार की नीतीश सरकार के काम की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि नालंदा विश्वविद्यालय विश्व का पहला विश्वविद्यालय है। गुप्त काल के दौरान पांचवी सदी में इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, मगर साल 1193 में मुगल आक्रमणकारियों ने इसे जमींदोज कर दिया। गुप्त काल के शासक कुमार गुप्त प्रथम ने 450 ई में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

प्राचीन काल मे नालंदा और तक्षशिला दोनों ही ज्ञान का केंद्र था और दूसरे देशों से लोग यहां शिक्षा प्राप्त करने और सनातन धर्म के बारे में जानने के लिए आते थे। इस विश्वविद्यालय को हर्षवर्धन और पाल शासकों का संरक्षण मिला था।

नालंदा विश्वविद्यालय के नजदीक टोटल गुप्तकालीन 52 तालाब हैं। उन तालाबों को विश्वविद्यालय का समकालीन माना जाता है। उनमें कई उससे भी पुरानी बुद्धकालीन तालाब हैं। विश्वविद्यालय के आचार्य और छात्रों से लेकर ग्रामीण भी उन तालाबों का दैनिक इस्तेमाल करने के अलावा खेतीहर खेती भी करते थे।