Connect with us

ENTERTAINMENT

महल जैसा आलीशान है नीता अंबानी का यह करोड़ों का जेट, 5 स्टार होटल जैसी है सुख सुविधाएं।

Published

on

WhatsApp

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में आते हैं। वहीं उनकी पत्नी नीता अंबानी भारत ही नहीं वर्ल्ड की सबसे अमीर महिला और पावरफुल उद्योगपति के रूप में पहचान स्थापित करती है। नीता अंबानी को कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। लोग उन्हें अपना आइडियल मानते हैं। हालांकि नीता अंबानी अपनी अनूठी भविष्यवाणियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। हालांकि वह अपने दम पर एक अलग पहचान पहचान बनाई है। लोग उनके काम के लिए उन्हें जानते हैं।

आपको बताते चलें कि नीता अंबानी एक सफल बिजनेसमैन के साथ-साथ बेहद उत्साही व्यक्ति है। हालांकि नीता अंबानी को उनके बेशकीमती शौक के लिए भी जाना जाता है। इन बेशकीमती चीजों के शौक में शामिल उनके प्राइवेट जेट की अक्सर चर्चा होती रहती है। 57 वर्षीय नीता अंबानी के पास बेशकीमती गाड़ियों का तगड़ा कलेक्शन है। उन्हें बीएमडब्ल्यू 760 चलाना पसंद है जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि लंबी यात्राओं के लिए उनके पास एक प्राइवेट जेट भी है। जो उनके पति मुकेश अंबानी ने उन्हें गिफ्ट किया था।

नीता अंबानी का यह जेट काफी आलीशान है। वर्ष 2007 में मुकेश अंबानी ने उनके 44वें बर्थडे पर यह उन्हें गिफ्ट किया था। उन्होंने नीता को कस्टम फिटेड एयरबस 319 लग्जरी प्राइवेट डेट गिफ्ट में दिया। सबसे खास बात यह है कि यह 230 करोड़ रुपये की है। इसमें एक बार में 10 से 12 लोग आराम से सफर कर सकते हैं। इस शानदार जेट में अटैच्ड बाथरूम व मास्टर बेडरूम भी है। साथ ही मनोरंजन के लिए इसमें सैटेलाइट, गेमिंग और म्यूजिक सहित कई फीचर्स मौजूद हैं।