Connect with us

SPORTS

क्रिकेट इतिहास के महानतम गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की स्टोरी, भारत से है गहरा नाता, जानें सबकुछ

Published

on

WhatsApp

क्रिकेट इतिहास के महानतम गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन केवल श्रीलंका ही नहीं वर्ल्ड के सबसे शानदार गेंदबाज माने जाते हैं। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से दुनिया में सबसे अधिक विकेट लेने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है, जिसे शायद ही कोई दूसरा गेंदबाज कभी बराबरी भी कर सकेगा।

बता दें कि शुरुआती दिनों में मुथैया मुरलीधरन के गेंदबाजी एक्शन की जांच हुई थी। मुरलीधरन ने केवल 133 टेस्ट मुकाबलों में ही 800 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 350 एकदिवसीय मैच में 534 विकेट लिए हैं।

मुरलीधरन के पास दो देशों की नागरिकता है। श्रीलंका और भारत दोनों ही देश के नागरिक हैं। वह भारत आते हैं तो उन्हें वीजा की कोई जरूरत नहीं होती। लोग उन्हें नन रेजिडेंट इंडिया (एनआरआई) के रूप में जानते हैं।

मुरलीधरन की फैमिली ब्रिटिश हुकूमत के दौरान ट्री प्लांटेशन में काम करने के लिए तमिलनाडु से श्रीलंका गई थी। बाद में उनकी फैमिली वापस आ गई लेकिन मुरलीधरन वही रह गए। मुरलीधरन नेचेन्नई की रहने वाली माधीमल्हार राममूर्ति को हमसफर बनाया था। मुरलीधरन के सास-ससुर तामिलनाडु के चेन्नई में डॉक्टर हैं और उनका अपना हॉस्पिटल है।