Connect with us

BIHAR

एम एस धोनी की बेटी जीवा सिंह की नई तस्वीरें आई सामने, तस्वीरों में झलक रहा पिता बेटी का प्यार

Published

on

WhatsApp

महेंद्र सिंह धोनी जितने लोकप्रिय क्रिकेटर हैं, उतनी ही चर्चित उनकी छोटी सी प्यारी बेटी जीवा भी हैं। 7 साल की जीवा धोनी की इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है। जीवा के स्टाग्राम हैंडल पर जैसी ही उनकी मां साक्षी सिंह धोनी उनकी कोई नई तस्वीर शेयर करती है।

फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नई फोटो शेयर हुई हैं, जिनमें एम एस धोनी की झलक साफ तौर पर झलक रही है।

जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीर और एक वीडियो साझा की गई है। इन तस्वीर और वीडियो में जीवा को अपने पैट डॉग को दुलार और प्यार करते हुए देखा जा सकता है। जीवा का डॉग उनके सामने दोनों पैर उठाए खड़ा हुआ दिख रहा है।

जीवा की इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसकों के दिमाग में सबसे पहले धोनी की झलक दिखाई दे रही है। जीवा अपने पिताजी धोनी की तरह पैट डॉग्स को प्यार करती हैं और उन पर खूब दुलार करती है। बता दें कि जीवा नीले रंग की जींस और सफेद टॉप पहने हुए अपने पैट डॉग्स के साथ खड़ी माही की याद फैन्स को दिला रही हैं।

बताते चलें कि एमएस धोनी जब इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहा करते थे, तब वह ज्यादातर अपने पैट डॉग्स के साथ फोटोस साझा करते रहते थे। धोनी अपने पैट्स डॉग्स को दुलार करते हुए और उन्हें ज्यादातर प्रशिक्षण देते हुए अपनी वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते थे। अब धोनी सोशल मीडिया पर नहीं के बराबर एक्टिव होते हैं। जीवा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को धोनी की यादें ताजा हो गई हैं। धोनी की प्यारी बेटी जीवा फुटबॉलर लियोन मेसी की बड़ी फैन है।