Connect with us

BIHAR

चुलबुल पांडे बने एमएस धोनी, आईपीएल से पहले पुलिस रोल में धोनी को देख फैंस हुए एक्साइटेड…

Published

on

WhatsApp

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते दिखते हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू भी कर दी है। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस फोटो में धोनी पुलिस अधिकारी की वर्दी में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि एमएस धोनी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की पद पर हैं। उन्हें कई बार सेना की वर्दी में पहने देखा गया है। हालांकि एमएस धोनी ने इस विज्ञापन के लिए पुलिस की यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा साबित करने में जुटे हुए हैं। पहली तमिल मूवी का निर्माण में एमएस धोनी की प्रोडक्शन वाली कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट ने किया हैं। ‘लेट्स गेट मैरिड’ मूवी का टाइटल है। इस फिल्म में अभिनेत्री इवाना , नादिया, और हरीश कल्याण मुख्य किरदार निभाएंगी। दूसरी ओर, योगी आदित्यनाथ इसका एक भाग हैं। धोनी की वाइफ साक्षी सिंह फिल्म निर्माता हैं। फिल्म को लेकर धोनी के प्रशंसक काफ़ी उत्साहित हैं।

बता दें कि धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल का टाइटल जीता है। वह सीएसके के लिए आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे। मालूम हो कि आईपीएल 2022 से पूर्व धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और जडेजा को जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन माही ने जल्द ही वापसी की। वह इस संस्करण में भी टीम की कप्तानी का कमान संभाल सकते हैं।