Connect with us

MOTIVATIONAL

पति हुए बीमार तो थामा टैक्सी का स्टेरिंग, महिलाओं के लिए मिसाल बनी MA टैक्सी वाली रेखा।

Published

on

WhatsApp

जिंदगी में ऐसे कई पड़ाव आते हैं, जब लोगों को लगता है हम हार गए हैं। आज एक ऐसी महिला की कहानी बता रहे हैं जो परिस्थितियों से बिना डरे डटकर सामना की है। और आज के समय में पूरे लोगों उन्हें स्टार मानते हैं। उत्तराखंड की टैक्सी ड्राइवर रेखा लोहनी की लोग खूब तारीफ करते हैं। रेखा ने मुश्किल परिस्थिति में अपने परिवार का भार उठाने के लिए टैक्सी चलाना शुरू किया। आज परिवहन विभाग के मंत्री चंदन रामदास ने उनकी तारीफ करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

लॉ की पढ़ाई करने के बाद रेखा को यह काम मजबूरी में करना पड़ा। उन्होंने यह निर्णय सोच कर लिया कि कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता। स्वयं पर निर्भरता सबसे बड़ी चीज है। रेखा ने अपनी तरह बाकी महिलाओं को मैसेज दिया कि उन्हें घर की दहलीज तक लिमिट नहीं रहना चाहिए।

रेखा पिछले दो महीने से हल्द्वानी और रानीखेत के बीच टैक्सी चला रही है। घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने टैक्सी का स्टेरिंग थामा और उत्तराखंड राज्य की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर बन गईं। उन्हें ऐसा इसलिए करना पड़ा जब उनके पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बता दें कि कि रेखा के पति मुकेश चंद्र पांडेय भारतीय सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को अपने कंधे पर लिया।

रेखा की लगन और मेहनत ने उन्हें सिंगल नहीं रहने दिया है। उनके साथ आजकल लोग खड़े हैं और उन्हें हर तरह की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने उन्हें हर तरीके से मदद करने का भरोसा दिया है। उन्हें कहा है कि ने परिवहन विभाग से जुड़े हुए कोई दिक्कत या परेशानी है तो उन्हें फोन कर सकती है। वह हर परेशानी का निदान करेंगे।