Connect with us

BOLLYWOOD

जनिए माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की लव स्टोरी, कैसे माधुरी से उन्होंने किया था अपने प्यार का इजहार।

Published

on

WhatsApp

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने दाम्पत्य जीवन के सुखद 21 वर्ष से अधिक साथ-साथ बिताए है माधुरी ने अपने जीवन कई साल अमेरिका में अपने पति के साथ एक हाउसवाइफ के रूप में बिताए हैं। अब वे दोनों भारत आ गए हैं और मुंबई में रहने लगे हैं। उन्होंने हर कदम पर एक-दूसरे का साथ दिया है।

डॉ. नेने को अक्सर अलग-अलग कार्यक्रमों में माधुरी को प्रोत्साहन देते हुए देखा जाता हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की प्रेम कहानी के बारे में। 1990 के दशक में माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रही है।

फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ा लेकिन बात नहीं बनी। हलाकी माधुरी दीक्षित ने अपनी शादी की जिम्मेदारी अपने माता-पिता को दी थी। उन्होंने डॉ. नेने से शादी तय कर दी। 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली।

आपको बता दे कि सगाई के वक्त तक डॉ. नेने को मालूम नहीं पता था कि माधुरी बॉलीवुड में अभिनेत्री हैं। डॉ. नेने ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वास्तव में उनकी शादी अरेंज्ड मैरिज नहीं थी। उनके कॉमन फ्रेंड ने उन दोनों का परिचय कराया था।

उन दोनों के बीच प्यार था और 3 महीने बाद ही उनकी शादी तय कर दी गई थी। उन्होंने हवाई द्वीप पर अपना हनीमून मनाया, जिसके बाद भारत में एक भव्य शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की। ये खबर फिल्म इंडस्ट्री में सभी के लिए सरप्राइज था और उनके रिसेप्शन में इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियाँ शामिल हुईं।

माधुरी यू.एस. में जाना-पहचाना चेहरा नहीं थीं वह एक आम आदमी कि तरह अपने दिनों का आनंद लिया। डॉ. नेने ने एक इंटरव्यू में बताया कि  हम एक-दूसरे के जीवन से काफी कुछ सीखते और सिखाते हैं। उसने मुझे धैर्यवान रहना सिखाया और मैंने उसे ऑर्गनाइज रहना सिखाया है।

डॉ. नेने को अपनी पत्नी की लोकप्रियता का एहसास तब हुआ जब 2003 में उनके बेटे का जन्म हुआ, जब उनसे मिलने उनके घर पर बॉलीवुड कलाकारों समेत कई अन्य अनिवासी भारतीय आए। बॉलीवुड से उनके दोस्त शाहरुख खान, आदित्य चोपड़ा, अक्षय कुमार आदि शामिल थे। फिर 2 वर्ष बाद उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया और उनका वैवाहिक जीवन सभी खुशियों से परिपूर्ण हो गया।

माधुरी ने साल 2007 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘आ जा नाच ले’ में अभिनय किया लेकिन फिल्म नहीं चली। कुछ साल बाद माधुरी अपने फैमली सहित वापस आ गए और मुंबई में सेटल हो गए। उनके दोनों बच्चों ने भारतीय जीवन शैली को अपना लिया है और खुशी से यहा रह रहे हैं।