Connect with us

ENTERTAINMENT

एक्ट्रेस मंदाकिनी अब दिखती है ऐसी, 26 साल से फिल्मों से हैं दूर, ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी पापुलैरिटी।

Published

on

WhatsApp

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Hindi Film Industry) बॉलीवुड (Bollywood) की खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मन्दाकिनी (Mandakini) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह अपने दौर में अपनी खूबसूरती के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती थी। उस वक्त मन्दाकिनी की रिलीज हुई तमाम फिल्में सुपरहिट नहीं ब्लॉकबस्टर होती थी।

मन्दाकिनी‌ की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में काफी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस खूबसूरत अभिनेत्री का रियल नाम यासमीन जोसेफ है। यास्मिन यानी मन्दाकिनी को सबसे अधिक पॉपुलैरिटी राम तेरी गंगा मैली मूवी (Film- Ram Teri ganga Maily) में अपनी श्रेष्ठ किरदार के वजह से मिली है। जिसे लोग अब भी खूब पसंद करते हैं।

बता दें कि मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जो वर्ष 1985 में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड (Bollywood) की खूबसूरत अदाकारा मंदाकिनी को इस सुपरहिट फिल्म के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Award) के लिए नामित किया गया था।

मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंधे जो बौद्ध भिक्षु बन गए। अब यह दंपति मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। मंदाकिनी योगा क्लासेज भी कराती है। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम राब्जे और बेटे का नाम रब्बील है। अब 58 वर्ष की हो चुकी मंदाकिनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अक्सर अपनी परिवार के साथ फोटोज साझा करती रहती हैं।