Connect with us

BIHAR

Khesari Lal Yadav : एक्टर खेसारी को मिलता है फैंस का बेशूमार प्यार, जानिए कैसे

Published

on

WhatsApp

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग इस एक्टर की फिल्में और गाने को खूब पसंद करते हैं। उन्हें फैंस का इतना प्यार मिलता है कि खेसारी खुद ने बताया कि एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें वह गले में खूब सारी सोने की चेन पहने दिख रहे हैं। पूछने पर एक्टर ने बताया कि वो तमाम चेन फैंस ने उन्हें गिफ्ट दी हैं।

Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) अवधेश मिश्रा के साथ एक कार्यक्रम में साथ नजर आ रहे हैं। अवधेश ने उनके गले में पहनी चेनों को देखकर कहा कि उनके गले में टोटल 40 चेनें हैं, जितनी फिल्में उतनी हु चेन। इसपर खेसारी लाल बोलते हैं कि ये पब्लिक ने प्यार दिया है, वही सोना है। इसपर अवधेश ने कहा कि इतनी चेन का क्या राज है? खेसारी बोलते हैं कि चेन का राज यह है कि मैं काम करता हूं और पब्लिक ने स्टेज पर ये मुझे गिफ्ट किया है, खरीदा नहीं है।

Khesari Lal Yadav

भोजपुरी सिंगर सह एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) काफी संघर्षों के बाद इस बुलंदियों पर पहुंचे हैं। खेसारी सात भाइयों में सबसे बड़े थे और जल्द ही शादी हो गई थी। उस दौरान खेसारी कीर्तन गाया करते थे। तब उनको इसके लिए 10 रुपए मिलते थे। खेसारी ने बताया था कि उनकी शादी इन्हीं गरीबी के दिनों में हुई थी।

Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) गुजरे समय को याद करते हुए कहते हुए हैं कि उन दिनों स्थिति ये थे कि ‘मेरे पास सेहरा बांधने के तक पैसे नहीं थे। मैं कोई भी बड़ा काम नहीं करता था लिहाजा मेरी शादी 11 हजार रुपए में फिक्स हुई थी।’ जिस तरह खेसारी को पैसे नहीं थे शादी के लिए, वैसे ही उनके ससुर की भी वित्तीय स्थिति सही नहीं थी।