Connect with us

BIHAR

जीवा सिंह की इन तस्वीरों को देख फैंस को याद आए धोनी, जमकर मिल रही प्रतिक्रिया…

Published

on

WhatsApp

एम एस धोनी जितने लोकप्रिय क्रिकेटर हैं, उतनी ही मशहूर उनकी छोटी सी प्यारी बेटी जीवा भी हैं। 7 वर्ष की उम्र में ही जीवा की इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, धोनी की पत्नी यानि की जीवा की मां जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट मैनेज करती हैं।

जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर जैसे ही कोई नई तस्वीर शेयर होती है। फैंस दिल खोलकर अपना प्यार लुटाते हैं। जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नई तस्वीरें साझा हुई हैं, जिनमें एम एस धोनी की झलक भी साफतौर पर दिख रही है।

जीवा के इंस्टाग्राम से दो तस्वीरें और एक वीडियो साझा की गई हैं। जीवा अपने पैट डॉग को दुलार और प्यार करते हुए नजर आ रही है। जीवा का पैट डॉग उनके सामने दोनों आगे के पैर उठाए खड़ा हुआ दिख रहा है।

फैन्स जीवा की इन तस्वीरों को देखकर एमएस धोनी की झलक नजर आ रही है। जीवा अपने डैडी माही की तरह पैट डॉग्स को दुलार करती हैं।

हालांकि, एमएस धोनी सोशल मीडिया पर नहीं के बराबर एक्टिव रहते हैं। लेकिन जीवा इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स धोनी को याद कर रहे हैं। बता दें कि धोनी की वाइफ साक्षी ज्यादातर फैन्स के लिए धोनी जुड़ी फोटोज और अपडेट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर उनकी मां साक्षी रांची के फार्महाउस की फोटोज साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में जीवा को ना केवल पैट डॉग्स बल्कि, पक्षियों और पॉनी के साथ भी खेलते नजर आ सकती है। पापा की तरह जीवा को भी ऊ और प्रकृति से विशेष लगाव है।