Connect with us

BIHAR

बिहार और झारखंड के बीच घटेगी दूरी, इस जगह पुल से बनेगा जिससे 200 किमी की दूरी घटकर 2 किमी हो जाएगी।

Published

on

WhatsApp

केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है जो बिहार और झारखंड के बीच की दूरी खत्म कर देगा। इस पुल से 2 किमी की दूरी तय कर झारखंड पहुंचा जा सकता है। 14 नवंबर के दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसका शिलान्यास किया जाएगा। इस पुल के निर्माण के पश्चात दोनों राज्यों के लोग और करीब आ आएंगे और साथ ही दोनों का विकास भी हो सकेगा। इस पुल का निर्माण रोहतास में होगा। इससे लगभग 50 लाख आबादी को सीधे लाभ मिलेगा।

जिले के नौहट्टा प्रखंड के पंडुका में सोन नदी पर इस पुल का निर्माण किया जाएगा।रोहतास से दो किलोमीटर की दूरी तय करके बिहार के लोग झारखंड पहुंचेंगे और झारखंड के लोग बिहार आवाजाही कर सकेंगे। इस पुल के निर्माण से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिले भी रोहतास के पड़ोसी हो जाएंगे। पंडुका पुल के निर्माण से पांच राज्यों का सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। अभी इन राज्यों में जाने के लिए 150 से 200 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

झारखंड के गढ़वा जाने के लिए जिले के लोगों को 150 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना होता है। परंतु पुल के निर्माण होने से 2 से 3 किमी सफर करने के बाद गढ़वा श्रीनगर गांव पहुंच जाएंगे। जबकि गढ़वा की दूरी मात्र 35 से 40 किलोमीटर होगी। वहीं पंडुका पुल से सफर कर छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज की दूरी मात्र 98 से 99 किलोमीटर होगी। फिलहाल लोगों को करीब 220 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। 14 नवंबर को पंडुका पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा।

पंडुका पुल निर्माण होने के पश्चात नौहट्टा से झांरखंड 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग गढ़वा जिले का श्रीनगर जबकि गढ़वा मुख्यालय की दूरी 40 किलोमीटर होगी। फिलहाल झारखंड के गढ़वा जाने के लिए डेहरी से औरंगाबाद हरिहरगंज के रास्ते अथवा इंद्रपुरी बाराज के रास्ते 150 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है। पंडुका पुल के रास्ते छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के रामानुज गंज बाजार 99 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचेंगे। फिलहाल डेहरी, औरंगाबाद, हरिहरगंज के रास्ते या फिर इंद्रपुरी बराज होते हुए करीब 220 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

पंडुका पुल से यूपी के सोनभद्र जिले का बॉर्डर 13 किलोमीटर बाद पड़ेगा, जबकि सोनभद्र के लिए 55 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी। फिलहाल घुमकर जाने में यानी झारखंड के गढ़वा के रास्ते जाने पर 185 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पंडुका पुल से मध्य प्रदेश के सिंगरौली की दूरी 150 किलोमीटर होगी। फिलहाल करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।